देश

पीएम मोदी सीसीएस की बैठक में होंगे शामिल, जानें क्यों होती है मीटिंग और कौन होता है शामिल

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से सऊदी अरब दौरे से बुधवार को दिल्ली लौट आए हैं. पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज शाम को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक होने वाली है.

बता दें कि सीसीएस में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित निर्णय लिए जाते हैं. यह समिति देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा करती है और अंतिम फैसला लेने वाली शीर्ष संस्था है. समिति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सभी मुद्दों जैसे- सीमा सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर सुरक्षा पर नीतिगत फैसले लेती है. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बैठक में सुरक्षा को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं. इसके साथ ही सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श किया जाएगा. वहीं आइए जानते हैं सीसीएस है क्या और इसमें कौन-कौन लोग शामिल होते हैं.

बैठक में प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री शामिल होते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव अक्सर सीसीएस बैठकों में शामिल होते हैं, लेकिन वे स्थायी सदस्य नहीं हैं.

बता दें कि पहलगाम में एक पर्यटक स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी सऊदी अरब से भारत वापस लौट आए हैं. पीएम मोदी वापस आते ही एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने विदेश से लौटते ही एनएसए अजित डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की.

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम 26 पर्यटकों की मौत हो गई है और कई अन्य पर्यटक एवं स्थानीय लोग घायल हो गए हैं. पूरे विश्व ने इस हमले की निंदा की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पीएम मोदी CCS की बैठक में होंगे शामिल, जानें क्यों होती है मीटिंग और कौन होता है शामिल

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

38 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago