Categories: देश

पहलगाम हमले पर आपत्तिजनक पोस्ट… Bokaro का युवक गिरफ्तार, आतंकवादियों को बोला था- शुक्रिया

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. इस भयावह हमले के बाद पूरा देश बदले की आग में जल रहा है. दुनियाभर के लोग पहलगाम हमले की निंदा कर रहे हैं. हमले की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर हर किसी का कलेजा फट जा रहा है. इसी बीच मोहम्मद नौशाद नाम के एक शख्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देखकर आपका खून खौल उठेगा.

झारखंड के युवक का देश विरोधी वाला ट्वीट

पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) ने देशभर में मातम फैला दिया है. इस हमले में आतंकियों ने 27 निर्दोष हिंदुओं को मौत के घाट उताक दिया. हमले को लेकर चारों तरफ निंदा हो रही है और लोग सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इसी बीच झारखंड के मोहम्मद नौशाद नामक शख्स ने पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा को धन्यवाद दिया है.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड के मोहम्मद नौशाद नामक शख्य ने एक्स पर उर्दू में लिखा है, शुक्रिया पाकिस्तान, शुक्रिया लश्कर-ए-तैयबा, अल्लाह तुम्हें हमेशा खुश रखे, आमीन, आमीन. उसने आगे लिखा है कि हमें ज्यादा खुशी होगी अगर आरएसएस, बीजेपी, बजरंग दल और मीडिया को निशाना बनाया जाए.

इसके बाद मोहम्मद नौशाद एक अन्य पोस्ट में लिखा है कि हर लम्हा 24 घंटे शबाना रोज पुरे साल #Pahalgam में भारी फोर्स की मौजूदगी होती है. बावजूद इसके हिंदू भाइयों का कत्ल ए आम हशतगर्द तंजीम भाजपा की बड़ी साजिश है. पुलवामा की तरह, मजहबी सफर अमरनाथ से कब्ल यह हमला उमर अब्दुल्लाह को बदनाम करने की बुरी साजिश है. मोहम्मद नौशाद का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा, जिसके बाद झारखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पोस्ट पर लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

जानकारी के मुकाबिक, मोहम्मद नौशाद ने बताया है कि वो एक इस्लामिक वकील है और झारखंड का रहने वाला है. उसके इस पोस्ट पर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है और झारखंड पुलिस को टैग कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम अटैक पर इजरायली राजदूत ने साफ कहा- ‘भारत सरकार को पता है इनसे कैसे निपटना है, हम भारत के साथ हैं’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

4 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

11 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

13 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

17 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

20 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

28 minutes ago