देश

मायानगरी का दूसरा गेटवे रेडी, पीएम मोदी करेंगे नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; जानें खासियत

Navi Mumbai International Airport: भारत के विमानन इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ेने जा रहा है. पीएम मोदी कल नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) जनता के हवाले करेंगे. लगभग 19,650 करोड़ की लागत से तैयार एयरपोर्ट की वास्तुकला ने विश्व का ध्यान खींचा है. प्रसिद्ध आर्किटेक्ट जहा हदीद द्वारा डिजाइन किए गए इस टर्मिनल में भारत के राष्ट्रीय पुष्प कमल को प्रेरणा के रूप में इस्तेमाल किया गया है. स हवाई अड्डे का नाम दिवंगत किसान नेता दिनकर बालू (डीबी) पाटिल के नाम पर रखा जाएगा, जिन्होंने पुनर्वास और मुआवजे के लिए लड़ाई लड़ी थी.

डिजाइन और विरासत का संगम

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यानी NMIA को न केवल एक परिवहन केंद्र, बल्कि सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में भी डिजाइन किया गया है. इसकी वास्तुकला भारत के मंदिरों की नक्काशी, मुगल पैटर्नों और महल की वास्तुकला का मिश्रण है, जिसका केंद्रीय विषय कमल का फूल है. यह एयरपोर्ट दुनिया के सबसे कुशल हवाई अड्डों में से एक होगा.

एक नजर में NMIA

  • लागत: लगभग 19,650 करोड़ (चरण 1)
  • पहला चरण क्षमता: 2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष (घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों)
  • कुल क्षेत्रफल: 1,160 हेक्टेयर.
  • अंतिम चरण क्षमता: 10 करोड़ यात्री प्रति वर्ष और 3.25 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो
  • मॉडल: सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर निर्मित. इसमें अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स (74%) और सिडको (26%) की हिस्सेदारी है
  • एयरलाइंस: अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया ने पहले चरण से ही उड़ानें शुरू करने के लिए डील फाइनल कर ली है
  • सुरक्षा: गृह मंत्रालय ने 1,840 सुरक्षाकर्मियों को चरणबद्ध तरीके से तैनात करने की मंज़ूरी दी है

बहु-हवाई अड्डा प्रणाली बनेगा मुंबई

NMIA को मुंबई महानगर क्षेत्र का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के साथ मिलकर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि मुंबई को वैश्विक बहु-हवाई अड्डा प्रणालियों की श्रेणी में लाया जा सके.

  • कनेक्टिविटी: NMIA देश का पहला हवाई अड्डा होगा जो वॉटर टैक्सी से जुड़ा होगा
  • आंतरिक परिवहन: एक स्वचालित पीपल मूवर (APM) परिवहन प्रणाली सभी चार यात्री टर्मिनलों को सुचारू अंतर-टर्मिनल स्थानांतरण के लिए जोड़ेगी
  • टिकाऊ सुविधाएं: इसमें स्थायी विमानन ईंधन (SAF) के लिए समर्पित भंडारण, लगभग 47 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव लड़ने के लिए मैथिली ठाकुर ने बताई अपनी पसंदीदा सीट, क्या पूरी है चुनावी योग्यता?

नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सिर्फ एक ढांचा नहीं है, बल्कि ‘न्यू इंडिया’ के विमानन क्षेत्र में वैश्विक महत्वाकांक्षा और स्वदेशी पहचान का प्रतीक है. डीबी पाटिल के नाम पर रखा गया यह हवाई अड्डा, न केवल CSMIA पर भीड़भाड़ कम करेगा, बल्कि मुंबई को दुबई जैसे अंतर्राष्ट्रीय यात्री हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक छलांग है. यह परियोजना PPP मॉडल पर निर्मित इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की कामयाबी का भी उदाहरण है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago