Bharat Express DD Free Dish

बिहार चुनाव लड़ने के लिए मैथिली ठाकुर ने बताई अपनी पसंदीदा सीट, क्या पूरी है चुनावी योग्यता?

Maithili Thakur On Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तारिखों का ऐलान हो गया है. इस बीच लोक कलाकार मैथली ठाकुर का एक कमेंट आया है. इसपर उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए सीट की अपनी प्राथमिकता बताई है.

Maithili Thakur Bihar Election 2025 Madhubani

Maithili Thakur On Bihar Election 2025: लोकप्रिय भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों को हवा दे दी है. हाल ही में BJP के वरिष्ठ नेताओं नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से उनकी मुलाकात के बाद से यह विषय चर्चा में था. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए, मैथिली ठाकुर ने न केवल इन मुलाकातों की पुष्टि की बल्कि यह भी खुलासा किया कि वह कहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं.

बता दें सोमवार को चुनाव आयोग ने बिहार में चुनावी तारिखों का ऐलान किया है. इसके अनुसार, प्रदेश में दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होगी. इसके बाद 11 नवंबर को अगले चरण का मतदान कराया जाएगा. आखिर में 14 नवंबर को एक साथ प्रदेश में अगली सरकार के लिए रिजल्ट आएगा.

कहां से लड़ना चाहती हैं चुनाव?

जबलपुर में भेड़ाघाट में 22वें नर्मदा महोत्सव के दूसरे और समापन दिवस यानी सोमवार को मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur In Jabalpur) की आवाज ने वादियों की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिया. इस दौरान उन्होंने नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात को लेकर कहा कि इस दौरान बिहार के भविष्य के बारे में बता हुए. उनसे जब चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया था उन्होंने कहा कि अगर टिकट मिलता है तो मैं अपने गांव के ही क्षेत्र मधुबनी में जाना चाहती हूं. वहां से एक अलग जुड़ाव है. वहां से शुरुआत होती है तो सीखने को मिलेगा. लोगों से मिलना-जुलना, लोगों की बातें सुनना, मुझे ज्यादा समझ में आएगा.

मैथली की चुनावी योग्यता (Maithili Thakur Electoral Eligibility)

अब सवाल आता है कि क्या मैथली ठाकुर चुनाव लड़ने की योग्यता पूरी करती है. इसका जवाब है- हां, क्योंकि, संविधान के अनुच्छेद 173 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, किसी भी व्यक्ति का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 25 वर्ष का होना जरूरी है. मैथली का जन्म 25 जुलाई सन 2000 का है. इस अनुसार, उन्होंने अपनी 25 साल की आयु पूरी कर ली है.

उम्मीदवार की अन्य चुनावी योग्यताएं

  • भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए
  • राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता होना चाहिए
  • किसी भी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए
  • संसद या राज्य विधानमंडल के कानून के तहत अयोग्य घोषित नहीं किया गया हो

ये भी पढ़ें: क्या पिता की तरह मौसम वैज्ञानी बनेंगे चिराग पासवान? चुनावी तारिखों के साथ दिया PK को तगड़ा ऑफर

मैथली के राजनीतिक कॅरियर का संकेत (Maithili Thakur Political Career)

मैथली ठाकुर का यह बयान, जिसमें उन्होंने बिहार के भविष्य पर नेताओं से बात करने और अपने गांव के क्षेत्र को पसंदीदा सीट बताने की बात कही है, उनके राजनीतिक कॅरियर की ओर एक बड़ा संकेत है. उनकी लोकप्रियता निर्विवाद है, लेकिन उनकी वास्तविक चुनावी एंट्री उनकी आयु (25 वर्ष की न्यूनतम सीमा) और NDA के भीतर सीट बंटवारे की अंतिम रणनीति पर निर्भर करेगी. खैर इससे पहले उनके बयान ने तो चुनावी महौल में एक नई चर्चा को हवाा दे दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read