देश

पीएम मोदी का 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल दौरा, करोड़ों रुपये की देंगे सौगात, चार नई अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) दोनों राज्यों में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. बिहार के मोतिहारी और पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

PM Modi विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

पीएम मोदी बिहार के मोतिहारी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 3 बजे दुर्गापुर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के अलावा कुछ प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) का लगभग सुबह 11:30 बजे बिहार दौरा शुरू होगा. वह बिहार से कई नई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे, जिसमें लागत 580 करोड़ रुपये से अधिक की दरभंगा-समस्तीपुर दोहरीकरण परियोजना भी शामिल है. इससे रेल संचालन की क्षमता बढ़ेगी और देरी कम होगी.

अमृत भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री कई नई रेल परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे. इन परियोजनाओं में पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव के लिए बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है. लगभग 4,080 करोड़ रुपये की दरभंगा-नरकटियागंज रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना का भी शिलान्यास होगा. इससे अधिक यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों का संचालन संभव होगा, और उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी देश के अन्य हिस्सों से मजबूत होगी. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को बिहार के विभिन्न स्थानों से लखनऊ और दिल्ली के लिए चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

PM Modi NH-319 के फोरलेन का करेंगे उद्घाटन

पीएम राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के आरा बाईपास के 4-लेन निर्माण की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहानिया राष्ट्रीय राजमार्ग-319 और पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 को जोड़ता है. प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के पररिया से मोहनिया तक के 4-लेन खंड का भी उद्घाटन करेंगे, जिसकी लागत 820 करोड़ रुपये से अधिक है. यह खंड आरा शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग-02 से जोड़ता है.

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-333सी के सारवां से चकाई तक पक्की सड़क के साथ दो लेन का निर्माण शामिल है, जो माल और लोगों की आवाजाही को सुगम बनाएगा और बिहार और झारखंड के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेगा.

पीएम मोदी (PM Modi) दरभंगा में नए सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और पटना में आईटी/आईटीईएस/ईएसडीएम उद्योग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे.

बिहार में मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ‘प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना’ (पीएमएमएसवाई) के तहत स्वीकृत मत्स्य विकास परियोजनाओं की एक सीरीज का उद्घाटन करेंगे.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी बिहार में लगभग 61,500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी करेंगे. इस दौरान ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के तहत 12,000 लाभार्थियों को ‘गृह प्रवेश’ की चाबियां सौंपी जाएंगी, जबकि 40 हजार लाभार्थियों के लिए 160 करोड़ रुपये की राशि जारी की जाएगी.

बिहार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बांकुरा, पुरुलिया, दुर्गापुर और बर्धमान जिलों समेत पश्चिम बंगाल के अन्य क्षेत्रों को भी तोहफा देंगे. प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीएलसी) सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दुर्गापुर से कोलकाता तक (132 किमी) की नेचुरल गैस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जो प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के तहत जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन का हिस्सा है.

यह भी पढ़ें- गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर दौरा आज, सहकार एवं रोजगार उत्सव का करेंगे उद्घाटन, युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

पीएम मोदी दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन की 1,457 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली रेट्रोफिटिंग प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली-फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

रेलवे बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरुलिया में 390 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुरुलिया-कोटशिला रेल लाइन (36 किलोमीटर) के दोहरीकरण कार्य को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

इसके अलावा, प्रधानमंत्री पश्चिम बर्धमान जिले के तोपसी और पंडाबेश्वर में सेतु भारतम कार्यक्रम के तहत निर्मित 380 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले दो सड़क ऊपरी पुलों (आरओबी) का उद्घाटन करेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

18 minutes ago

कूटनीति के अखाड़े में सऊदी अरब का बड़ा दांव: फिलिस्तीन नीति पर नेतन्याहू को घेरा, अमेरिका की मिडिल ईस्ट रणनीति धड़ाम

Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…

38 minutes ago

दीपोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, काठमांडू से पहुंचे श्रद्धालु, इकबाल अंसारी भी हुए खुश

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…

46 minutes ago

वाराणसी जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर! काशी विश्वनाथ मंदिर में इन 5 दिन बंद रहेगी टिकट बुकिंग

Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…

48 minutes ago