देश

पीएम मोदी आज मंत्रियों के साथ देखेंगे विक्की कौशल की ‘छावा’ फिल्म, संसद में होगी स्पेशल स्क्रीनिंग, प्रधानमंत्री कर चुके हैं Movie की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 मार्च) संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे. इस दौरान उनके कैबिनेट सहयोगी और संसद सदस्य भी मौजूद रहेंगे. मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं.

स्क्रीनिंग में शामिल होगी कास्ट और क्रू टीम

संसद पुस्तकालय भवन में ‘छावा’ की स्क्रीनिंग में फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू शामिल होगी. इसमें अभिनेता विक्की कौशल भी शामिल हैं, जिन्होंने संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री मोदी फ‍िल्म की पहले ही प्रशंसा कर चुके हैं.

पीएम मोदी की थी फिल्म की तारीफ

पिछले महीने नई दिल्ली में अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म के महत्व पर प्रकाश डाला था, जिसमें मुगल सम्राट औरंगजेब के खिलाफ लड़ाई में संभाजी महाराज के साहस को दिखाया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास से प्रेरित फिल्म की कहानी ने पूरे देश में दर्शकों को प्रभावित किया है.

उन्होंने कहा, “यह महाराष्ट्र और मुंबई ही है, जिसने मराठी और हिंदी सिनेमा को ऊंचा उठाया है. इन दिनों, छावा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. संभाजी महाराज के साहस का चित्रण शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास से प्रेरित है.” पीएम मोदी ने 21 फरवरी को टिप्पणी की थी.

यह भी पढ़ें- ताबड़तोड़ गोलियों की गूंज और मासूमों की चीख-पुकार, रोंगटे खड़ा कर देगा अक्षय कुमार की ‘Kesari Chapter 2’ का धमाकेदार टीजर

छावा ने अपनी दमदार कहानी और ऐतिहासिक घटना के लिए अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया है. यह मराठा इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालती है. फिल्म को न केवल इसके ऐतिहासिक संदर्भ के लिए बल्कि इसके आकर्षक कथानक और अभिनय, विशेष रूप से व‍िक्कील कौशल के मराठा योद्धा के चित्रण के लिए भी सराहा गया है.

प‍िछले पहले 14 फरवरी को रिलीज छावा को इसकी ऐतिहासिकता और भावनात्मक कहानी कहने के लिए प्रशंसा मिली है. फिल्म अपने छठे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

44 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

46 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

57 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

59 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

2 hours ago