देश

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का जन्मदिन आज: पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दे रहे हैं मजबूती

PM Modi Wishes Vice President: आज का दिन भारतीय राजनीति के लिए बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि आज देश के उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं.

पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किए अपने पोस्ट में उपराष्ट्रपति की जमकर सराहना की. पीएम ने लिखा कि थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी ‘विकसित भारत’ के सामूहिक सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से इस बात का जिक्र किया कि संसदीय कार्यवाही को अधिक उत्पादक और प्रभावी बनाने में राधाकृष्णन जी का योगदान वाकई सराहनीय है.

पीएम ने लिखा- “उपराष्ट्रपति थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई. वो हमारे ‘विकसित भारत’ के सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. संसद के कामकाज को बेहतर और असरदार बनाने की उनकी कोशिशें दिखाती हैं कि वो लोकतांत्रिक मूल्यों का कितना सम्मान करते हैं. सबका विकास करने का उनका जुनून और गरीब-पिछड़ों के प्रति उनकी चिंता वाकई प्रेरणा देने वाली है. उनका सार्वजनिक जीवन हमेशा अनुशासन, समर्पण और एक नेक मकसद से जुड़ा रहा है. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और लंबी उम्र की दुआ करता हूँ ताकि वो इसी तरह देश की सेवा करते रहें.”

ये भी पढ़ें- मतगणना के बीच दिल्ली BJP दफ्तर में जश्न की तैयारी, छन रहीं पूरियां और मिठाइयों की महक

उपराष्ट्रपति के रूप में शानदार सफर

आपको बता दें कि सी.पी. राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर काफी प्रभावशाली रहा है. सितंबर 2025 में वे देश के 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए थे. उस वक्त उन्होंने ‘INDIA’ गठबंधन के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी.

उपराष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल के तौर पर कार्यभार संभाला था. इतना ही नहीं, उनके पास झारखंड के राज्यपाल और तेलंगाना व पुडुचेरी जैसे राज्यों के अतिरिक्त प्रभार संभालने का भी लंबा प्रशासनिक अनुभव है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

25 minutes ago

‘गया जी जाए बिना पितरों को मिलेगा मोक्ष!’ पितृपक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का क्यों है इतना महत्व?

Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…

33 minutes ago

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

43 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

1 hour ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

2 hours ago