देश

मदर ऑफ डेमोक्रेसी में आधी आबादी का हक! पीएम मोदी ने नए बिल को बताया राष्ट्र निर्माण का जरिया

PM Modi Special Parliament Session: आज संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया है. आज सदन में पेश किये गए तीनों बिलों पर सदन में चर्चा होनी है. परिसीमन बिल पर लोकसभा में बोलते हुए पीएम मोदी ने इसे इतिहास का बड़ा पल बताया.

लोकसभा में इस बिल पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के लोकतांत्रिक इतिहास का बड़ा और ऐतिहासिक पल करार दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्र के जीवन में कुछ ऐसे क्षण आते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधार तैयार करते हैं और आज संसद में वैसा ही एक महत्वपूर्ण अवसर उपस्थित है.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि इस विचार को 25-30 साल पहले ही लागू कर देना चाहिए था, ताकि आज तक यह पूरी तरह परिपक्व रूप ले चुका होता. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया, लेकिन अब देश उस दिशा में आगे बढ़ रहा है.

हम हैं मदर ऑफ डेमोक्रेसी

पीएम मोदी ने भारत की लोकतांत्रिक परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि हम मदर ऑफ डेमोक्रेसी रहे हैं और हमारी हजारों वर्षों की विकास यात्रा इस बात की गवाह है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल देश की लोकतांत्रिक संरचना को और मजबूत करेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बिल को राष्ट्र निर्माण का कार्य बताया. उन्होंने कहा कि आज देश की आधी आबादी को देश के निर्माण में भागीदारी देने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इस ऐतिहासिक पल में मुझे शामिल होने का सौभाग्य मिला. हमारी कोशिश रहेगी की हम इस अवसर को न जाने दें. हमसब लोग मिलकर देश को नई दिशा देने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सदन में हो रहे इस मंथन से जो अमृत निकलेगा वो देश की राजनीति की दशा-दिशा तय करेगा.

गुरुवार को संसद में मचा हंगामा

बता दें कि, आज गुरुवार से संसद का विशेष सत्र शुरू हो गया. आज सदन में पेश होने वाले बिलों के पेश होते ही सदन में हंगामा मच गया. कांग्रेस ने सरकार पर संविधान को हाइजैक करने का आरोप लगाया. तो सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को अलग से आरक्षण देने की बात कही.

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जबतक मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाता है, इस बिल का कोई अर्थ नहीं है.

सपा नेता के इस बयान पर अमित शाह ने कहा कि धर्म के आधार पर मुस्लिमों को आरक्षण देना असंवैधानिक है. जिसपर अखिलेश यादव ने कड़ा पलटवार किया.

पूरी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे दे…

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि पूरा देश आधी आबादी को आरक्षण देना चाहता है. मैं यह चाहता हूं कि इस बिल में मुस्लिम महिलाओं के लिए क्या है. इसपर अमित शाह ने करारा बलटवार किया.

ये भी पढ़ें- कल शाम 4 बजे होगा ‘अग्निपरीक्षा’ का असली फैसला: क्या महिलाओं को मिल पाएगा आरक्षण? लोकसभा में बहुमत के आंकड़े पर फंसा पेंच

अमित शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी चाहे तो पूरी टिकटें मुस्लिम महिलाओं को दे दे, हमें कहां आपत्ति है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

9 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

26 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

31 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

37 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

1 hour ago