देश

PM Modi 75th Birthday: जन्मदिन पर विदेशी नेताओं ने की तारीफ, बोले– आपका विजन प्रेरणादायक

PM Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयों का तांता लग गया है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के राष्ट्राध्यक्षों ने उन्हें न सिर्फ जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं बल्कि उनके नेतृत्व की तारीफ भी की.

इअमेरिकी राष्ट्रपति ने दी बधाई

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा,

“अभी-अभी अपने मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई. मैंने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. नरेंद्र मोदी रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.”

ट्रंप के इस संदेश से साफ है कि मोदी का वैश्विक प्रभाव कितना मजबूत है.

ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने दी बधाई

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा,

“ऑस्ट्रेलिया को भारत के साथ इतनी गहरी दोस्ती पर गर्व है. हम भारतीय समुदाय के योगदान के लिए हर दिन आभारी हैं.”

उन्होंने अपने पोस्ट में जल्द ही मोदी से मिलने की इच्छा जताई और दोस्ती को और मजबूत करने की बात कही.

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री ने दी बधाई

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भी बेहद गर्मजोशी से बधाई दी. उन्होंने कहा,

“आपके 75वें जन्मदिन पर न्यूज़ीलैंड भर के आपके सभी मित्रों की ओर से शुभकामनाएं. भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के आपके विज़न को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं.”

उन्होंने भारत-न्यूज़ीलैंड साझेदारी को और गहरा करने की बात कही और उम्मीद जताई कि वे जल्द ही मोदी की मेज़बानी का जवाब न्यूज़ीलैंड में दे पाएंगे.

इसे भी पढ़ें-PM Modi 75th birthday: जन्मदिन पर कर्मभूमि काशी में उत्साह, 500 स्कूली बच्चों ने अनोखे अंदाज में किया विश

इन अंतरराष्ट्रीय शुभकामनाओं से साफ है कि पीएम मोदी का नेतृत्व न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक मंच पर भी सराहा जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘हीरो हैं स्मित माछर…’, 174 जानें बचाने वाले भारतीय कैप्टन बने ‘ग्लोबल हीरो’, क्या बोले पीएम मोदी?

फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान कैप्टन स्मित माछर ने गंभीर रूप से घायल…

22 minutes ago

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

37 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

42 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

1 hour ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

2 hours ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

3 hours ago