PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों की घोषणा की है, वहीं दिल्ली सरकार ने भी इस मौके पर 75 नई सेवा परियोजनाओं की शुरुआत की है. सोशल मीडिया पर सुबह से ही देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. आम लोग से लेकर बड़े-बड़े नेता तक, सभी ने अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा-
“मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है. अंतरिक्ष में चाँद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है. उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है. स्वदेशी कोविड वैक्सीन, स्वदेशी रक्षा प्रणाली, स्टार्टअप्स, इनोवेशन, किसानों की फसलों को उचित दाम दिलाने से लेकर मैन्युफैक्चरिंग मिशन तक, मोदी जी एक ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं, जो हर क्षेत्र में स्वावलंबी हों. #HappyBdayPMModi”
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी ट्विटर (एक्स) पर मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. राहुल गांधी ने लिखा-
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
देश के पीएम मोदी जी को बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने लिखा-
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी, सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई.”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा-
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है.”
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी को एक स्पष्ट दृष्टि और दृढ़ संकल्प वाले नेता बताया. उन्होंने अपने एकस पोस्ट में लिखा-
“हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें सही समय पर सही नेता मिला है, जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है. जनता और हमारे राष्ट्र की समृद्धि के प्रति उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता, जो सबका साथ, सबका विकास और उनके द्वारा किए गए साहसिक सुधारों में परिलक्षित होती है, ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और पूरे देश में सार्थक बदलाव लाए हैं. अपनी निष्ठा से, उन्होंने हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा को मज़बूत किया है और 2047 तक विकसित भारत के अपने रोडमैप के साथ हमें विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और हमारी महान मातृभूमि के लिए समर्पित सेवा के लिए अनेक वर्षों तक उनकी कामना करता हूँ.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी को “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता” बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र बनाया है. योगी ने प्रदेश की ओर से प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की.
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने मोदी को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति कर रहा है. उन्होंने लिखा-
“आपके जन्मदिन के अवसर पर, मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और दीर्घायु प्रदान करे. मैं आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ और आने वाले वर्षों में इसके और अधिक कल्याण एवं विकास की कामना करता हूँ.”
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है. उन्होंने लिखा-
“भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ. अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है. उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है. उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है. गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है.”
ये भी पढ़ें- PM Modi 75th birthday:बोधगया में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मांझी करेंगे नेशनल एससी-एसटी हब महासम्मेलन
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…