देश

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा शासित राज्यों में विशेष तैयारियां, तमाम नेताओं ने दी बधाईयां

PM Modi’s 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें देश के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनकी प्रशंसा की. साथ ही अन्य भाजपा शासित राज्यों के तमाम नेताओं ने उन्हें बधाईयां दी. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन है और इस अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि उनके जन्मदिन पर लोग सेवा कार्य करें.

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि जन्मदिन पर कुछ न करने के बजाय, हर व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार सेवा कार्य करना चाहिए. यह उनकी प्रेरणा का हिस्सा है.’

उपमुख्यमंत्री ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें पहले भी प्रधानमंत्री से मिलने और स्वागत करने का अवसर मिला, लेकिन पहली बार जब पीएम ने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात की, वह उनके लिए अविस्मरणीय क्षण था.

शर्मा ने बताया, ‘नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मैं मुख्यमंत्री के साथ उनसे मिलने गया था. मुलाकात के बाद उन्होंने मुझे नाम से बुलाया और कुछ जिम्मेदारियां सौंपीं. यह मेरे लिए गर्व का पल था और मैं इसके लिए आभारी हूं.’

PM Modi से पहली मुलाकात का साझा किया अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने कहा कि कल हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाएंगे और यह ओडिशा के लिए भी गर्व का क्षण है क्योंकि यह हमारी प्रमुख योजना सुभद्रा योजना की वर्षगांठ भी है. हम आंगनवाड़ी केंद्र में 7 दिनों तक धन्यवाद पीएम मोदी कार्यक्रम मनाएंगे. साथ ही 338 सीडीपीओ कार्यालय में हम धन्यवाद पीएम मोदी कार्यक्रम मनाएंगे. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.

दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है. उनकी दूरदर्शी सोच और अदम्य संकल्प ने विविधताओं से भरे भारत को विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है.

दिल्ली में स्कूल शिक्षा विभाग ने लॉन्च किया विशेष गीत

उनके जन्मदिवस पर सीएम रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली स्कूल शिक्षा विभाग ने एक विशेष गीत लॉन्च किया, जिसमें पीएम मोदी को विभिन्न भाषाओं में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं. ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत –विकसित भारत’ का यह संगीतमय उपहार पीएम मोदी को समर्पित है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी मासूम आवाजों से ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया और पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा को समर्पित जीवन को नमन किया.’

वहीं, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा पीएम मोदी की प्रशंसा किए जाने पर शर्मा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित रूप से प्रशंसा के पात्र हैं. उनके नेतृत्व और कार्यों में कोई संदेह नहीं है. देश के लिए उनकी दृष्टि और समर्पण हर किसी को प्रेरित करता है.’

ये भी पढ़ें: डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने टेलीफोन पर पीएम मोदी से की बात, ग्रीन एनर्जी पार्टनरशिप, यूक्रेन में शांति स्थापना और India-EU FTA पर हुई चर्चा

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

5 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago