देश

PM Modis 75th Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘नमो के नाम रक्तदान’ का रिकॉर्ड बना, वडोदरा में 56,265 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया

PM Modi 75th Birthday: 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन है. इस अवसर पर देश-दुनिया से उन्‍हें खूब बधाइयां मिल रही हैं. अभी गुजरात भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष संघवी और बंगाली अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता रुद्रनील घोष समेत तमाम नेताओं ने उन्हें बधाई दी हैं.

वडोदरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता हर्ष संघवी ने ट्वीट कर बताया, “भारत में एक ऐतिहासिक क्षण! ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर, राज्य सरकार के कर्मचारी संघों ने ‘नमो के नाम रक्तदान’ के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 378 मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किए, जिनमें 56,265 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. भारतीय इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी नेता के जन्मदिन पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा इतना बड़ा रक्तदान अभियान आयोजित किया गया है.”

बता दें कि वडोदरा में लगे इन शिविरों में नगर प्राथमिक शिक्षा समिति, गुजरात के सभी कर्मचारी संगठनों और वडोदरा नगर निगम के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

एक लाख लोगों द्वारा रक्तदान का संकल्‍प

वडोदरा के नगर आयुक्त अरुण महेश बाबू ने भी नगर निगम कार्यालय में रक्तदान कर इस पहल का समर्थन किया. इस अवसर पर एक लाख लोगों द्वारा रक्तदान करने का संकल्प लिया गया, जिसके तहत एक ही दिन में सर्वाधिक रक्तदान का रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया.

नगर आयुक्त ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी प्रेरणा से यह अनूठा आयोजन समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.”

इन शिविरों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनमें युवा, कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल थे. यह आयोजन न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहायक होगा, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी दर्शाता है.

वंचितों और आदिवासी समुदायों को उबारा

वहीं, बंगाली अभिनेता रुद्रनील ने एक ट्वीट कर कहा, “सबसे पहले मैं पीएम नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं. हमारे देश में अब तक जितने भी प्रधानमंत्री हुए, सभी सम्मानित हैं और उन्होंने अच्छे काम करने की कोशिश की. लेकिन जो वादे अधूरे रह गए, पीएम मोदी ने उन्हें भी पूरा करने का काम किया.”

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से वंचितों और आदिवासी समुदायों के लिए ऐसी परियोजनाएं शुरू कीं, जो लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करती हैं. इसका असर अब हम स्पष्ट रूप से देख सकते हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है.

इसी तरह, भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बताया. उन्होंने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी ने नए भारत को नई दिशा और आशा दी है. यह दिन हमारे लिए बेहद खास और यादगार है. हम इस अवसर पर सिर्फ फूल और मिठाई बांटने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों की सेवा के लिए कार्य करते हैं.”

यह भी पढ़िए: “दुनिया की सबसे अहम पार्टी है BJP”, अमेरिका के प्रतिष्ठित अख़बार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में छपा लेख, 2024 में जीत की भविष्यवाणी

Bharat Express Desk

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

12 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

18 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

36 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

36 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

1 hour ago