देश

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार बिहार आएंगे PM Modi, इन बड़ी योजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में बिहार आने वाले हैं. उनका दो दिवसीय बिहार दौरा संभव है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय प्रस्तावित बिहार दौरा है.

इस दिन बिहार आएंगे PM मोदी

दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 29 मई को ही बिहार आएंगे. उस दिन शाम को उनका बिहार आना तय हुआ है. 29 मई को वह पटना में रात्रि विश्राम करेंगे और 30 मई को विक्रमगंज के कार्यक्रम के बाद वापस लौट जाएंगे. उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि 29 मई की शाम में ही प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट के विस्तारित भवन का उद्घाटन करेंगे.

पाक पीएम के बयान पर भाजपा का पलटवार

इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भारत की ओर से नूर खान एयरबेस पर हमला करने की बात स्वीकार करने को लेकर भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के अंदर भारतीय सेना ने जो कार्रवाई की है, सभी बातें सामने आ रही हैं. पाकिस्तान के अंदर कार्रवाई के दौरान जिस तरह भारतीय सेना ने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन किया है, पूरी दुनिया उसका लोहा मान रही है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जो हमले की बात स्वीकार की है, अभी और भी नई-नई बातें सामने आएंगी, जो भारतीय सेना ने पाकिस्तान को तंग और तबाह किया है.

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की सख्त नीति का प्रतीक

दरअसल, भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने आतंकवाद के खिलाफ देश के रुख को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया. भारतीय सेना की ओर से यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में हुई थी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी स्वीकार किया कि नूर खान एयर बेस पर हमला हुआ था. इस ऑपरेशन में भारत ने रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस सहित प्रमुख पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों पर निर्णायक हवाई हमले किए थे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

16 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

16 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

16 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

16 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: मिलेंगे तरक्की के नए मौके, लेन-देन में चूक पड़ सकती है भारी; जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत…

17 minutes ago