BRICS Summit 2026: राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का पहला दिन बेहद व्यस्त और कूटनीतिक रूप से ऐतिहासिक रहा. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर दिनभर की गतिविधियों की झलक दिखाई, जिसमें बिजनेस फोरम से लेकर दुनिया के दिग्गज नेताओं के साथ हुई द्विपक्षीय बैठकों का पूरा खाका नजर आया.
प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि वर्तमान में जब दुनिया के कई हिस्सों में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत दुनिया के लिए ‘आर्थिक पुल’ (Economic Bridge) बनाने का काम कर रहा है.
शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) के साथ एक अहम बैठक की. दोनों नेताओं ने बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के महत्व पर जोर देते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) समेत तमाम बहुपक्षीय संस्थाओं में समकालीन वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप तत्काल सुधार (Reforms) की आवश्यकता पर बल दिया. बैठक में वैश्विक संघर्षों, समुद्री मार्गों की सुरक्षा, सतत विकास, मानव-केंद्रित कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), अक्षय ऊर्जा और वैश्विक खाद्य सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई.
पिछले दो सप्ताह के भीतर दोनों नेताओं की यह दूसरी मुलाकात थी. प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन (Masoud Pezeshkian) के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स मंच पर ईरान की सक्रिय भागीदारी की सराहना की.
दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. पीएम मोदी ने दोहराया कि सभी विवादों का समाधान केवल संवाद और कूटनीति के माध्यम से होना चाहिए, तथा क्षेत्र में स्थायी शांति व समुद्री व्यापार की सुरक्षा सर्वोपरि है.
इस वर्ष अपनी दूसरी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे तमाम क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा की. दोनों नेताओं ने भारत में पहली बार आयोजित इन्नोप्रोम इंडिया (Innoprom India) अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शनी का संयुक्त रूप से दौरा किया. राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का आधिकारिक निमंत्रण दिया, जिसे प्रधानमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया.
Business forum, bilateral meetings and more…all the action from Bharat Mandapam today. pic.twitter.com/vUhQZqTMBF
— Narendra Modi (@narendramodi) September 11, 2026
ब्रिक्स बिजनेस फोरम को अब तक का सबसे बड़ा फोरम बताते हुए भारत ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है. शिखर सम्मेलन के पहले दिन सामने आए इन कूटनीतिक परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि भारत वैश्विक शांति, आर्थिक स्थिरता और बहुपक्षीय संवाद का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है.
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…