देश

PM पीएम मोदी ने जर्मनी चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर की बात, कहा- हम आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में एकजुट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से फोन पर बातचीत की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी. इसकी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी.

उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई. इसके साथ ही पीएम मोदी ने बताया कि भारत और जर्मनी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं.

भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से बात की और उन्हें पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी. भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाने की हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि की. क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया. हम आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में एकजुट हैं.”

इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को जर्मनी के नए चांसलर बनने पर बधाई दी थी. पीएम मोदी ने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा था, “जर्मनी के संघीय चांसलर के रूप में पदभार ग्रहण करने पर फ्रेडरिक मर्ज को हार्दिक बधाई. मैं भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.”

1955 में जन्मे थे जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज

जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया में 1955 में जन्मे, मर्ज ने कानून की पढ़ाई की और 1985 से 1986 तक सारलैंड की राजधानी सारब्रुकन में जिला न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया.

मर्ज ने साल 1989 से 1994 तक यूरोपीय संसद के सदस्य और 1994 से 2009 तक जर्मन बुंडेस्टाग या संसद के निचले सदन के सदस्य के रूप में कार्य किया. उन्होंने 2000 से 2002 तक सीडीयू/सीएसयू संसदीय समूह का नेतृत्व किया.

ये भी पढ़ें: गैंगस्टर एक्ट के दुरुपयोग पर हाईकोर्ट सख्त, नई गाइडलाइंस जारी करने और अनुपालन रिपोर्ट तलब

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

19 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago