12 साल…100 विदेश दौरे: वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत की कहानी
PM Modi foreign visits: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 2026 के बीच करीब 100 विदेश दौरे कर भारत की कूटनीतिक पहुंच को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. इन यात्राओं ने निवेश, व्यापार, रक्षा सहयोग और वैश्विक मंचों पर भारत की मजबूत उपस्थिति को और सशक्त बनाया.
भारत-इटली रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ तक पहुंचाया- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बातचीत को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए भारत और इटली ने अपने संबंधों को 'स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के स्तर तक पहुंचा दिया है.
पीएम मोदी की यात्रा से भारत-यूएई संबंधों को मिला बढ़ावा, 5 अरब डॉलर के निवेश के साथ हुए कई समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 20 मई के बीच अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा शुरू कर दी है. इस दौरे में संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जैसे देश शामिल हैं.
पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा महत्वपूर्ण, इंडिया-डच रिलेशंस को मिलेगी नई दिशा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी नीदरलैंड यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है. नीदरलैंड में नई डच सरकार के गठन और प्रधानमंत्री रॉब येहतुन के पद संभालने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली शिखर स्तर की मुलाकात होगी.
Donald Trump का होर्मूज पर बड़ा फैसला, मच सकता है भूचाल! Project Freedom में लगी रोक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि ये फैसला पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध पर लिया गया है. पाकिस्तान इस समय अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और दोनों देशों के बीच शांति समझौते की लगातार कोशिश कर रहा है.हालांकि इस फैसले के बावजूद ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.
Iran Israel US से जंग के बीच PM Modi करेंगे राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक
पश्चिम एशिया में जारी जंग के कारण दुनिया भर में संकट गहराता जा रहा है। देश में भी इसे लेकर लोगों में पैनिक फैल रहा है. हालांकि सरकार की ओर से परेशान न होने और स्थिति कंट्रोल में होने की बात कही गई है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है. पीएम मोदी शुक्रवार शाम को पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी जंग को लेकर मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं. पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों से ये बातचीत शाम 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होने वाली है.
पीएम मोदी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने पश्चिम एशिया तनाव पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने आज (गुरुवार) को फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है.
Bangladesh और India के बीच बड़ी डील, जानें क्या बदला ?
भारत और बांग्लादेश के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर एक अहम समझौता हुआ है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने जनवरी से दिसंबर 2026 के बीच भारत से 1 लाख 80 हजार टन डीजल आयात करने का फैसला किया है. ये डीजल कहीं और से नहीं बल्कि भारत की सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड की सहायक इकाई नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) से खरीदा जाएगा.
Donald Trump का Rodriguez को चेतावनी भरा संदेश ,’मादुरो से भी बुरा अंजाम होगा, अगर…’
डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में वेनेजुएला की कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि डेल्सी रोड्रिग्ज वेनेजुएला के हित में “सही फैसले” नहीं लेतीं, तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उनका यह बयान शनिवार को दिए गए उनके पहले के बयान से अलग नजर आ रहा है, जिसमें उन्होंने संकेत दिया था कि वेनेजुएला की मौजूदा नेतृत्व व्यवस्था अमेरिका के साथ सहयोग के लिए तैयार हो सकती है।
World Economic Forum में होने वाली है Pakistan की किरकिरी ?
पाकिस्तान की आर्थिक हालत कितनी नाज़ुक है, इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे मंच को अब वो वैश्विक आर्थिक विमर्श नहीं, बल्कि निवेश जुटाने और भरोसा मांगने के मंच के तौर पर देख रहा है. जनवरी 2026 में दावोस में होने वाली World Economic की मीटिंग से पहले पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने उच्चस्तरीय बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है. विदेशी कर्ज़, IMF की सख़्त शर्तें, गिरता उद्योग और राजनीतिक अस्थिरता. इन सबके बीच पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर निवेश और भरोसा जुटाने की कोशिश में है.





