PM Modi Manila Visit
PM Modi Manila Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ (Act East) नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कूटनीतिक प्रभाव को विस्तार मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी 16 से 18 नवंबर 2026 तक फिलीपींस की राजधानी मनीला की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जहां वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने गुरुवार को विशेष प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे की रूपरेखा साझा की.
विदेश मंत्रालय ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और सभी 11 आसियान सदस्य देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे हैं. आज आसियान क्षेत्र भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक बनकर उभरा है और दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 122 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है. शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी), डिजिटल साझेदारी, व्यापारिक सुगमता और वैश्विक चुनौतियों पर भारत का सशक्त दृष्टिकोण रखेंगे.
मनीला पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे. अगले दिन वे आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट की बैठकों में हिस्सा लेंगे तथा कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का आलम यह है कि फिलीपींस में बसे प्रवासी भारतीय समुदाय की ओर से उनसे मिलने की जबरदस्त मांग आ रही है, जिसके मद्देनजर उनके कार्यक्रम में प्रवासी संवाद को भी शामिल करने की तैयारी की जा रही है.
भारत एक्सप्रेस
Pm Modi Philippines Bilateral Meeting Manila 2026: मनीला दौरे पर PM मोदी मेजबान फिलीपींस के…
आईआईटी खड़गपुर देश का पहला आईआईटी बन गया है जिसे एनएमसी (NMC) से पीजी मेडिकल…
Lucknow Chhath Puja 2026 Preparation: छठ पूजा 2026 को लेकर लखनऊ नगर निगम ने गोमती…
आचार्य जीवतराम भगवानदास कृपलानी को इतिहास में 'द मैन हू कुड हैव बीन पीएम' कहा…
कलकत्ता हाई कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा Z+ से घटाकर X श्रेणी…
Delhi Air Pollution: दिल्ली में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ NSUI…