Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘एक्ट ईस्ट’ पॉलिसी को नई वैश्विक ऊंचाई देने मनीला जाएंगे PM मोदी: 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस का दौरा, जानिए वहां क्‍या-कुछ होगा

PM Modi Manila Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक फिलीपींस के मनीला जाएंगे. 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, उनका जोर भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और आसियान देशों के साथ 122 अरब डॉलर के व्यापार और प्रवासी भारतीयों से संवाद पर रहेगा.

PM Modi Manila Visit

PM Modi Manila Visit

 PM Modi Manila Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ (Act East) नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कूटनीतिक प्रभाव को विस्तार मिलने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी 16 से 18 नवंबर 2026 तक फिलीपींस की राजधानी मनीला की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, जहां वे 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्व) रुद्रेंद्र टंडन ने गुरुवार को विशेष प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री के इस महत्वपूर्ण दौरे की रूपरेखा साझा की.

11 आसियान देशों के साथ मजबूत साझेदारी और $122 अरब का व्यापार

विदेश मंत्रालय ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और सभी 11 आसियान सदस्य देशों के बीच संबंध ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचे हैं. आज आसियान क्षेत्र भारत के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक बनकर उभरा है और दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 122 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है. शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्षेत्रीय संपर्क (कनेक्टिविटी), डिजिटल साझेदारी, व्यापारिक सुगमता और वैश्विक चुनौतियों पर भारत का सशक्त दृष्टिकोण रखेंगे.

राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में होंगे शामिल, प्रवासी भारतीयों में भारी उत्साह

मनीला पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर द्वारा शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे. अगले दिन वे आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट की बैठकों में हिस्सा लेंगे तथा कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का आलम यह है कि फिलीपींस में बसे प्रवासी भारतीय समुदाय की ओर से उनसे मिलने की जबरदस्त मांग आ रही है, जिसके मद्देनजर उनके कार्यक्रम में प्रवासी संवाद को भी शामिल करने की तैयारी की जा रही है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital