PM Modi at Somnath Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. यह मंदिर गिर सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में स्थित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है. इससे पहले पीएम मोदी जामनगर जिले में स्थित वनतारा पहुंचे. यह एक वन्यजीव बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है. यहां उन्होंने जानवरों के देखभाल केंद्र का निरीक्षण किया.
सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री गिर के सासन के लिए रवाना हुए. यह जगह एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है और जूनागढ़ जिले में स्थित है. सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर पीएम मोदी गिर जंगल सफारी करेंगे. इसके बाद वे राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
सरकार के अनुसार, गुजरात में 53 तालुकों और 9 जिलों में लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एशियाई शेरों की आबादी फैली हुई है.
केंद्र सरकार की योजना के तहत, जूनागढ़ जिले के न्यू पीपल्या में नेशनल रेफरल सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ बनाया जा रहा है. यह 20.24 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा. इसके अलावा, सासन में एक हाई-टेक मॉनिटरिंग सेंटर और एक आधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया गया है, जिससे वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
GST Reform Compliance Refund Process: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि GST सुधारों का अगला…
नंदीग्राम उपचुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट के…
हीरो विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री में अगस्त में 108% का उछाल आया है. मात्र…
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…