हर साल देशभर में लाखों छात्र इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) और नीट (NEET) की परीक्षा की तैयारी करते हैं. ये परीक्षाएं देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती हैं. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई छात्र महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा पाते. लेकिन अब बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने ऐसे होनहार छात्रों के लिए एक शानदार पहल की है.
बिहार बोर्ड ने 2025-26 और 2025-27 शैक्षणिक सत्र के लिए ‘BSEB सुपर 50’ फ्री कोचिंग प्रोग्राम की घोषणा की है. इस योजना के तहत योग्य और इच्छुक छात्र आईआईटी-जेईई और नीट की निःशुल्क आवासीय और गैर-आवासीय कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं. यह कोचिंग पूरी तरह से मुफ्त होगी और इसमें छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा.
इस फ्री कोचिंग का लाभ उठाने के लिए छात्रों को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है. यह सुविधा बिहार के नौ संभागीय जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सासाराम, पूर्णिया, भागलपुर, गया समेत अन्य जिलों के छात्रों के लिए उपलब्ध है.
इस योजना के तहत बिहार बोर्ड (BSEB), सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) सहित अन्य बोर्डों के वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो फिलहाल कक्षा 10 की परीक्षा दे रहे हैं और 11वीं कक्षा में बिहार बोर्ड से नामांकन लेना चाहते हैं. इसके अलावा, वर्तमान में बिहार बोर्ड की 11वीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र भी इस कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इस योजना की शुरुआत 23 अगस्त 2023 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी. इस प्रोग्राम का उद्देश्य बोर्ड के प्रतिभाशाली और मेहनती छात्रों को फ्री कोचिंग प्रदान कर उन्हें आईआईटी-जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है.
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ‘BSEB सुपर 50’ के पहले बैच (सत्र 2023-25) के छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 के पहले सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है. इस बैच के चार छात्रों ने 99 पर्सेंटाइल हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है.
बिहार सरकार की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ी राहत है. इस योजना के तहत छात्रों को न केवल मुफ्त कोचिंग मिलेगी, बल्कि विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा. अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं, तो जल्द ही आवेदन करें और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाएं.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…