Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi ने किया सोमनाथ मंदिर में दर्शन, आज जाएंगे गिर जंगल सफारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और गिर के सासन में शेरों की सफारी के लिए रवाना हुए. वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे पर NBWL बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

PM Modi at Somnath Temple

PM Modi at Somnath Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. यह मंदिर गिर सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में स्थित है और इसे 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला माना जाता है. इससे पहले पीएम मोदी जामनगर जिले में स्थित वनतारा पहुंचे. यह एक वन्यजीव बचाव, संरक्षण और पुनर्वास केंद्र है. यहां उन्होंने जानवरों के देखभाल केंद्र का निरीक्षण किया.

गिर नेशनल पार्क का दौरा

सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद प्रधानमंत्री गिर के सासन के लिए रवाना हुए. यह जगह एशियाई शेरों का एकमात्र प्राकृतिक आवास है और जूनागढ़ जिले में स्थित है. सोमवार को विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर पीएम मोदी गिर जंगल सफारी करेंगे. इसके बाद वे राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (NBWL) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

सरकार के अनुसार, गुजरात में 53 तालुकों और 9 जिलों में लगभग 30,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में एशियाई शेरों की आबादी फैली हुई है.

केंद्र सरकार की योजना के तहत, जूनागढ़ जिले के न्यू पीपल्या में नेशनल रेफरल सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ बनाया जा रहा है. यह 20.24 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा. इसके अलावा, सासन में एक हाई-टेक मॉनिटरिंग सेंटर और एक आधुनिक अस्पताल भी स्थापित किया गया है, जिससे वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital