राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने खड़े हुए, तो सदन में विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की है. एक तरफ विपक्ष का शोर-शराबा और नारेबाजी थी, तो दूसरी तरफ पीएम मोदी का वही पुराना अंदाज जिसमें उन्होंने विपक्षी नेताओं पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा.
जैसे ही पीएम ने बोलना शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने नारों की बौछार कर दी. शोर इतना ज्यादा था कि बैठना मुश्किल हो रहा था. इसी बीच पीएम मोदी ने सीधे मल्लिकार्जुन खड़गे को निशाने पर लिया. उन्होंने विपक्ष से कहा कि,
“आदरणीय सभापति जी. मेरी एक प्रार्थना है, आदरणीय खरगे जी की उम्र देखते हुए वो बैठ कर के भी नारे बोल सकते है तो अच्छा होगा. ताकि उनको कष्ट ना हो. इनसे नौजवान बहुत लोग है.”
पीएम मोदी का यह कटाक्ष सीधा खड़गे की सीनियरिटी और विपक्ष के व्यवहार पर था.
हंगामे के बीच पीएम मोदी ने देश की आर्थिक सेहत पर भी लंबी बात की. उन्होंने याद दिलाया कि जब उनकी सरकार आई थी, तब भारत को दुनिया की ‘कमजोर’ (Fragile Five) अर्थव्यवस्थाओं में गिना जाता था. मोदी ने सीना ठोककर कहा कि आज हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत बन चुके हैं और बहुत जल्द हम टॉप-3 में होंगे.
उन्होंने साफ संदेश दिया कि देश अब न रुकेगा और न ही पीछे मुड़कर देखेगा. पीएम के मुताबिक, आज पूरी दुनिया भारत की तरफ भरोसे से देख रही है और हम एक ऐसी स्थिति में हैं जहां विकास की रफ्तार तेज है और महंगाई काबू में.
जब नारेबाजी से बात नहीं बनी, तो विपक्षी सांसद सदन छोड़कर बाहर चले गए. इस पर भी पीएम मोदी ने तंज कसने में देर नहीं लगाई. उन्होंने वॉकआउट कर रहे सांसदों की तरफ इशारा करते हुए कहा,
उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले ऐसी स्थिति थी कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करने को तैयार नहीं होता था, लेकिन आज भारत खुद दुनिया को रास्ता दिखा रहा है. मोदी ने साफ कर दिया कि जो लोग आज मैदान छोड़कर भाग रहे हैं, उन्हें कभी न कभी देश की जनता को जवाब तो देना ही पड़ेगा.
ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस के शासन में कोई ट्रेड डील नहीं…’, अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर पहली बार क्या बोले पीएम मोदी?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Jamui News: जमुई शहर में एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान 10 महीने की…
अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…
PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…