प्रधानमंत्री मोदी का नागपुर दौरा
PM Modi Nagpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को नागपुर के दौरे पर हैं. इस दौरान, उन्होंने रेशम बाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय का दौरा किया और संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार (Dr. Keshav Baliram Hedgewar) और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (Madhav Sadashiv Golwalkar) को श्रद्धांजलि अर्पित की.
यह प्रधानमंत्री मोदी का संघ मुख्यालय का पहला दौरा है, जब वह मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए वहां पहुंचे हैं. इससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) प्रधानमंत्री रहते हुए संघ मुख्यालय का दौरा कर चुके थे.
प्रधानमंत्री मोदी संघ के स्मृति मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. हेडगेवार की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नागपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी दीक्षाभूमि पहुंचे, जहां वे डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की. दीक्षाभूमि वह स्थान है जहां डॉ. आंबेडकर ने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाया था.
प्रधानमंत्री मोदी नागपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वह माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की गोला-बारूद सुविधा का दौरा भी करेंगे. उनके इस दौरे को संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी के नागपुर आगमन पर पूरे विदर्भ क्षेत्र में भारी उत्साह है. महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि मोदी के स्वागत के लिए 47 स्थानों पर तैयारी की गई है. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर जाएंगे और आरएसएस के संस्थापकों की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके अलावा, वह दीक्षाभूमि में जाकर डॉ. आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि देंगे.
बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को यादगार बनाने के लिए पूरे विदर्भ क्षेत्र में उनके स्वागत की तैयारियां की हैं. 47 स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पीएम मोदी के इस दौरे को विशेष रूप से मनाया जा सके.
इसे भी पढ़ें- Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि की आज से शुरुआत, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
-भारत एक्सप्रेस
दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…
Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…
Durga Puja 2026: बंगाल की दुर्गा पूजा में बिल्व निमंत्रण और अकाल बोधन का विशेष…
Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…
Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…
राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…