पीएम मोदी ने चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं.
Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज (30 मार्च) से शुरू हो गया. इसमें मां दुर्गा की पूजा विधि-विधान से की जाती है. इस मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. शक्ति-साधना का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य से परिपूर्ण करे। जय माता दी!”
देशवासियों को नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। शक्ति-साधना का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को साहस, संयम और सामर्थ्य से परिपूर्ण करे। जय माता दी!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2025
अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जय माता दी! समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं. शक्ति की उपासना और ऊर्जा संचय का यह प्रतीक पर्व आप सभी के जीवन में शांति, साधना और आत्मिक उन्नति लेकर आए, माँ भगवती से यह प्रार्थना करता हूं.”
जय माता दी!
समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ।
शक्ति की उपासना और ऊर्जा संचय का यह प्रतीक पर्व आप सभी के जीवन में शांति, साधना और आत्मिक उन्नति लेकर आए, माँ भगवती से यह प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/YVTYSbn7Zt
— Amit Shah (@AmitShah) March 30, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. वसंत ऋतु की शुरुआत एवं मां दुर्गा की शक्ति और साहस के प्रतीक का यह मंगल पर्व सभी के लक्ष्य और संकल्प को पूर्ण करे.”
समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।💐🌼 वसंत ऋतु की शुरुआत एवं मां दुर्गा की शक्ति और साहस के प्रतीक का यह मंगल पर्व सभी के लक्ष्य और संकल्प को पूर्ण करें।🙏🏻#चैत्र_नवरात्रि #ChaitraNavratri pic.twitter.com/aIdnMKsN6M
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) March 30, 2025
यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: 30 मार्च से 6 अप्रैल तक होगी नवरात्रि, जानें नौ देवियों की पूजा और व्रत के फायदे
सीएम योगी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्. वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥ ‘चैत्र नवरात्रि’ का पावन प्रथम दिवस जगज्जननी मां शैलपुत्री की आराधना को समर्पित है. मां शैलपुत्री से प्रार्थना है कि सम्पूर्ण जगत पर अपनी कृपा बनाए रखें, आपके आशीर्वाद से चहुंओर समृद्धि और खुशहाली का वास हो. जय मां शैलपुत्री!”
नव संवत्सर, विक्रम संवत-2082 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं!
यह नव वर्ष आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे, आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, प्रभु श्री राम से यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/QCrs7DS30h
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 29, 2025
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





