देश

‘सपा-कांग्रेस ने महिलाओं को हक से वंचित रखा, अब कोई कोर-कसर नहीं छोडूंगा’, काशी में गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में आयोजित ‘महिला सम्मेलन’ में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि आज का यह अवसर नारी शक्ति के वंदन और विकास का उत्सव तो है ही, थोड़ी देर पहले यहां हजारों करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. इसमें विकास से जुड़ी हर प्रकार की परियोजनाएं हैं, साथ ही काशी और अयोध्या की कनेक्टिविटी बढ़ाने वाले काम भी हैं. कुछ देर पहले दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, काशी से पुणे और अयोध्या से मुंबई. ये दोनों अमृत भारत ट्रेनें यूपी और महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएंगी. अब मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र के लोगों को अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने का एक और आधुनिक विकल्प मिल गया है. मैं इस शुभारंभ के लिए देशवासियों को बधाई देता हूं. भारत को विकसित बनाने का मिशन अनवरत चल रहा है. जब मैं विकसित भारत की बात करता हूं, तो उसका सबसे मजबूत स्तंभ भारत की नारीशक्ति है.

उन्होंने आगे कहा कि हमारी काशी माता श्रृंगार गौरी, माता अन्नपूर्णा, माता विशालाक्षी, माता संकठा और मां गंगा, ऐसी दिव्य शक्तियों की भूमि है. ऐसे में आप सभी बहन-बेटियों के इस समागम ने इस अवसर को बहुत दिव्य बना दिया है. हम काशी की भूमि पर आप सब मां-बहनों को प्रणाम करते हैं. काशी के सांसद के तौर पर, देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मुझे देशहित के एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए. और यह बड़ा लक्ष्य है, लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण को लागू करना.

पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना

कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम आधी आबादी को उनका हक दिलाना चाहते थे. कांग्रेस और सपा जैसे दलों ने महिला आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया. लेकिन, मैं महिलाओं को यह आश्वास्त करता हूं कि उनको हक दिलाकर रहूंगा. मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा. जब सपा की सरकार थी तो यूपी में बेटियों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया था. लेकिन, अब भाजपा की सरकार में बेटियों को लेकर गलत सोच रखने वाला अच्छी तरह जानता है कि उसका अंजाम क्या होगा. भाजपा सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध में तेजी से गिरावट आने लगी है.

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने. 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले. 2.5 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया. 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया.

महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर सरकार का जोर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि सुविधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है. बीते 11 वर्षों में देश की करीब 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, इन समूहों को लाखों रुपए की मदद मिल रही है, जिससे बहनें अपना काम कर रही हैं. ऐसे ही प्रयासों से 3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं.

ये भी पढ़ें: संसद सुरक्षा चूक: ललित झा और मनोरंजन डी की ‘आजादी’ पर सस्पेंस, मई में हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago