देश

Delhi: सीएम आवास दिखाने पहुंचे ‘AAP’ नेताओं को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज

Delhi: आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज और संजय सिंह अपने कुछ कार्यकर्ताओं और मीडिया के लोगों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के लिए निकले थे. जिन्हें पुलिस ने वहां पहुंचने से पहले ही रोक लिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी (आप) के नेता वहीं धरने पर बैठ गए. काफी देर तक वहां पर बैठने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री आवास के लिए रवाना हुए हैं.

सीएम आवास दिखाने पहुंचे AAP नेता

आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि पुलिस वालों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमें ऊपर से आदेश मिला है और हम आपको मकान के अंदर नहीं जाने दे सकते. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं यह सोच रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी तो यही चाहती थी. रोज नए नए फोटो और वीडियो भेजते थे, तो आज हम भी आ गए. साथ में सभी कैमरे वाले भी हैं. अब भारतीय जनता पार्टी उल्टा भाग रही है. थ्री लेयर बैरिकेडिंग लगा दी है. पानी फेंकने वाले फव्वारे लगा दिए. डीसीपी, एडिशनल डीसीपी को खड़ा कर दिया. आपने इसको छावनी बना दिया. ताकि मीडिया अंदर न जा सके.

आप नेताओं ने क्या कहा?

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि आप दिखाओ कि स्विमिंग पूल कहां पर है, ताकि मीडिया वाले भी देख लें, बार कहां पर है, हमें भी पता चल जाए. उन्होंने कहा कि हम तो अंदर जाते थे हमें तो दिखा नहीं. टॉयलेट सोने के हैं, हमने तो देखे नहीं, हमने तो इस्तेमाल भी नहीं किए. उन्होंने कहा कि अगर है तो ढूंढा जाए और अगर नहीं हैं तो इन सब को हम प्रधानमंत्री आवास पर ढूंढें.

2,700 करोड़ का पीएम हाउस बन रहा- AAP

सौरभ भारद्वाज ने इस दौरान कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरोप है कि 33 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री आवास बना है. चलिए आपकी बात ऊपर की. लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि 2,700 सौ करोड़ रुपये का प्रधानमंत्री आवास बन रहा है. तो हम वह प्रधानमंत्री आवास भी देखेंगे, मुख्यमंत्री आवास भी देखेंगे और पब्लिक को दिखाएंगे और पब्लिक ख़ुद तय कर लें कि अगर आवास और निवास पर ही वोट डालना है तो दोनों के आवास-निवास दिखा दिए जाएं और पब्लिक उसी पर वोट डालने जाए.

यह भी पढ़ें- बिधूड़ी, मुलायम से लेकर दिग्विजय तक…जब महिलाओं पर दिए गए विवादित बयानों ने सियासी गलियारों में खड़ा किया बखेड़ा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम बिजली पर, पानी पर, शिक्षा पर, स्वास्थ्य पर, 2100 रुपये महिलाओं पर, इंडियन सिटीजन के इलाज पर, पुजारियों के 18,000 रुपए पर, चुनाव लड़ रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी कह रही है कि नहीं चुनाव आवास पर होना चाहिए. हमने कहा कोरोना के समय में सरकारी पैसे से दो आवास बने है. मुख्यमंत्री का निवास दिखाने हम आ गए हैं. अब भारतीय जनता पार्टी घबरा रही है. अब इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे. उनसे कहेंगे प्रधानमंत्री जी आपके यहां आए हैं अपना निवास दिखाइए. मीडिया को भी दिखाकर उसका प्रचार कीजिए.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 minutes ago

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल न करें’: मेट्रो सेवाएं रोकने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

दिल्ली में मेट्रो स्टेशन और ट्रेन सेवाएं बंद किए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में…

15 minutes ago

दिल्ली में मेट्रो-ट्रेन सेवाएं ठप करने पर SC सख्त, अवमानना याचिका पर कल स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई

CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली मेट्रो स्टेशनों को बंद करने और ट्रेनों की आवाजाही…

32 minutes ago

‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी

124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी…

37 minutes ago

किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…

1 hour ago