38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड लोगो
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव ने 38वें नेशनल गेम्स के लिए लंबित गेम्स अलॉटमेंट फीस को लेकर चिंता जाहिर की है. यह गेम्स उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले हैं. सहदेव यादव ने कहा कि मेजबान राज्य ने तय की गई 5 करोड़ रुपये की राशि का पूरा भुगतान नहीं किया है. यह निर्णय 2023 की वार्षिक आम बैठक (AGM) में लिया गया था.
सहदेव यादव ने आईओए अध्यक्ष पीटी ऊषा को लिखे पत्र में बताया कि इस फीस के तहत अब तक केवल 2.5 करोड़ रुपये की राशि ही प्राप्त हुई है.
उन्होंने लिखा, “उत्तराखंड सरकार से 38वें नेशनल गेम्स के लिए गेम्स अलॉटमेंट फीस के रूप में 2.5 करोड़ रुपये ही मिले हैं. जबकि 11 मार्च 2023 को हुई आईओए की AGM में यह तय हुआ था कि 5 करोड़ रुपये की राशि ली जाएगी.”
आगे उन्होंने कहा, “36वें नेशनल गेम्स के लिए गुजरात सरकार और 37वें नेशनल गेम्स के लिए गोवा सरकार ने 5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था. इसी तरह, उत्तराखंड सरकार से भी 5 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होनी चाहिए.”
सहदेव यादव ने पीटी ऊषा से अनुरोध किया कि उत्तराखंड सरकार से शेष 2.5 करोड़ रुपये की राशि जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए कार्रवाई करें.
उन्होंने लिखा, “आपसे अनुरोध है कि उत्तराखंड सरकार से शेष 2.5 करोड़ रुपये की राशि तुरंत प्राप्त करने के लिए कदम उठाएं ताकि गेम्स शुरू होने से पहले यह मामला सुलझ जाए.”
2023 में उत्तराखंड सरकार ने सभी 34 खेलों के साथ नेशनल गेम्स की मेजबानी के लिए अपनी तैयारी दोहराई थी. साथ ही, वहां पर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास भी सुचारू रूप से हो रहा है. आईओए अध्यक्ष और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (GTCC) ने 32 खेलों और 4 डेमो खेलों को 38वें नेशनल गेम्स के लिए मंजूरी दी थी.
ये भी पढ़ें- Mohammed Shami ने चैंपियंस ट्रॉफी में सेलेक्शन के लिए पेश किया दावा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा…
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया…
PIYUSH GOYAL AT PHDCCI 121ST ANNUAL SESSION: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने…
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…