नईम बाबा
मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने इनामी अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है. एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक खतरनाक तांत्रिक और 50 हजार के इनामी अपराधी नईम बाबा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. नईम बाबा पर 5 हत्याओं का आरोप था, जिनमें उसकी पत्नी, सौतेला भाई और 3 बेटियां शामिल थीं.
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में 25 जनवरी की सुबह करीब 3:45 बजे पुलिस और नईम बाबा के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस को जानकारी मिली थी कि नईम इलाके में छिपा हुआ है. जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने नईम को ढेर कर दिया. नईम बाबा ने अपने सौतेले भाई मोइन, पत्नी और तीन मासूम बेटियों की नृशंस हत्या की थी. उसने सभी की हत्या कर उनकी लाशों को बेड में छिपा दिया था.
इस क्रूर हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी. पुलिस को नईम की लंबे समय से तलाश थी, लेकिन वह फरार चल रहा था. नईम बाबा की मुठभेड़ में मौत पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. एडीजी मेरठ जोन डीके ठाकुर ने पुलिस टीम की सराहना की है. उन्होंने कहा कि मेरठ पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.
नईम बाबा एक तांत्रिक था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे. उसने अपनी तांत्रिक गतिविधियों की आड़ में कई लोगों को धोखा दिया और नृशंस हत्याएं की. पुलिस ने अन्य फरार अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। मेरठ पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करेगी. मेरठ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…
Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…
Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…