बागपत मे मेडिकल कॉलेज
कुलदीप पंडित-
लखनऊ. प्रदेश सरकार द्वारा बागपत मे मेडिकल कॉलिज की स्थापना की घोषणा के बाद अब चयनित स्थल को लेकर बागपत की सियासत मे उबाल आ गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बागपत दौरे के बाद मितली गाँव मे महापंचायत का आयोजन कर निर्णय लिया गया, की यदि प्रस्तावित मेडिकल कालिज को मितली के स्थान पर बड़ौत मे बनाया जायेगा तो इसका कडा विरोध किया जायेगा. मितली गाँव मे आयोजित महापंचायत मे करीब एक दर्जन गाँव के लोगो ने शिरकत की और अपना विरोध जताया.
आपको बता दे कि सन् 2020 मे बागपत के मितली गाँव मे मेडिकल कालिज के निर्माण का प्रस्ताव किया गया. जिसके तहत पी पी पी मॉडल पर एक मेडिकल कालिज बनाए जाने के लिए 101 करोड़ रुपये का भी अनुमोदन हो गया था और ग्राम पंचायत मितली के द्वारा 67 बीघा भूमि को चिन्हित कर वर्ष 2023 मे उक्त भूमि को राजस्व विभाग मे दर्ज करा दिया गया था.वर्ष 2024 मे उक्त भूमि को शिक्षा विभाग के नाम दर्ज कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी, और मेडिकल कालिज के निर्माण के लिए श्री जयपाल सिंह शर्मा ट्रस्ट के साथ 101 करोड़ का अनुमोदन भी हो गया. लेकिन इसी बीच लोकसभा चुनाव मे भाजपा और रालोद का गठ बंधन हो गया और सीट रालोद के हिस्से मे चली गयी.
चुनाव में रालोद भाजपा गठबंधन से जीत हासिल कर राजकुमार सांगवान बागपत से सांसद बने, इसके बाद मेडिकल कालिज के स्थान परिवर्तन की चर्चाएं शुरू हो गयी और इसी बीच बड़ौत के जनता वैदिक कालिज की प्रबन्ध समिति द्वारा एक प्रस्ताव पारित कर 96 बीघा भूमि मेडिकल कालिज के निर्माण के लिए आवंटित कर दी, इसके बाद मितली सहित एक दर्जन गाँव के लोगो ने इस प्रस्ताव के विरोध मे महापंचायत की और चेतावनी दी, कि यदि मेडिकल कालिज का निर्माण मितली के अतिरिक्त अन्य स्थान पर किया गया तों इसका कडा विरोध किया जायेगा.
महापंचायत मे मुख्यमंत्री से मिलने का भी निर्णय लिया गया. फिलहाल प्रस्तावित मेडिकल कालिज को लेकर बागपत दो भागो मे बँटता नजर आ रहा है और बागपत की राजनीती मे उबाल आ गया है. बागपत शुगर सहकारी समिति, एवं भाजपा नेता प्रदीप ठाकुर, जिला अध्यक्ष भाकियू प्रताप सिंह गुर्जर और बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश राणा ने भी कॉलेज निर्माण को लेकर मोर्चा खोल दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…