अजब-गजब

Ajab Gajab News: ये क्या! अपने EX को पाने के लिए खाटूश्याम दरबार पहुंची प्रेमिका, बाबा श्याम को लिख दी ये चिट्ठी

Ajab Gajab News: वैलेंटाइन डे के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी मंदिर में प्रेमी जोड़ों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह आरती के समय से ही प्रेमी और प्रेमिकाएं बाबा से अपने प्रेम को अटूट रखने और शादी कराने की मन्नत मांग रहे थे. कुछ भक्त अपने अधूरे प्यार को पाने के लिए बाबा को चिट्ठी भी लिख रहे थे. ऐसे में एक प्रेमिका ने बाबा श्याम से अपने प्रेमी को मांगा है. हालांकि चिट्ठी में प्रेमिका ने अपना नाम नहीं लिखा है लेकिन, प्रेमी का नाम जरूर लिखा हुआ है. आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं आखिर क्या है ये मामला…

एक भक्त की अनोखी चिट्ठी (Ajab Gajab News)

दरअसल, मंदिर में एक प्रेमिका की चिट्ठी मिली, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. आपको बता दें कि अपनी चिट्ठी में इस प्रेमिका ने बाबा से अपने प्रेमी को वापस मांगने की प्रार्थना की. इस चिट्ठी में उसने लिखा- बाबा मैं रोहन को अपनी जिंदगी में वापिस चाहती हूं. अगर वो मेरे लिए सही हो तो उसको मेरी जिंदगी में आप वापिस भेज देना. मैं चाहती हूं, जिससे मेरी मंगनी हुई है उसी से शादी हो. मैं उसे खोना नहीं चाहती पर बाबा उसे मैं समझ नहीं पा रही शायद. आप तो सब जानते हो न ठाकुर जी. सब कुछ ठीक कर दो. मेरी शादी उससे हो जाए. हालांकि, चिट्ठी में प्रेमिका ने अपना नाम नहीं लिखा, लेकिन प्रेमी का नाम ‘रोहन’ लिखा था.

गुलाब और चिट्ठियों के साथ बाबा को भेंट

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत से ही खाटूश्याम मंदिर में नवविवाहित जोड़े और प्रेमी-प्रेमिकाओं का तांता लगा रहा है . भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर गुलाब के फूल और प्रेम पत्र भेंट कर रहे थे, ताकि बाबा उनकी प्रेम-इच्छा पूरी करें.

यह भी पढ़ें: बैंगलुरू में माचिस के डिब्बे जैसा घर, किराया 25 हजार! शख्स ने बताए फायदे, लोग रह गए हैरान

सतरंगी फूलों से सजे बाबा श्याम

आज के दिन बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया. मंदिर को पीले, लाल, नीले, नारंगी और गुलाबी फूलों से सजाया गया. बाबा श्याम को हमेशा की तरह आज भी रत्न जड़ित सोने का मुकुट पहनाया गया, जिसे देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए.

कौन हैं बाबा श्याम? (Ajab Gajab News)

आपको बता दें कि बाबा श्याम को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत के युद्ध में भीम के पौत्र बर्बरीक, जिनके पास तीन अचूक बाण थे, कौरवों की ओर से युद्ध करने जा रहे थे. भगवान कृष्ण ने ब्राह्मण के रूप में उनसे शीश दान में मांगा और बर्बरीक ने सहर्ष अपना शीश दान कर दिया. भगवान कृष्ण ने प्रसन्न होकर कहा कि कलियुग में वे ‘श्याम’ के नाम से पूजे जाएंगे और हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे.

Uma Sharma

Recent Posts

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

9 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

19 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

27 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

31 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

41 minutes ago