देश

मोदी सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब ‘जीरो’ आ रहा आमजन के घर बिजली बिल

मोदी सरकार की ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नागरिकों को बिजली बिलों से राहत दिला रही है. इनका बिजली बिल शून्य हो चुका है. इससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है.

‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हो रही है. साथ ही, यह नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त भी बना रही है.

बिजली बिल से परिवार परेशान

कोंडागांव के विकास सोनी ने घर की छत पर सौर पैनल स्थापित कर योजना का लाभ उठाया. उन्होंने बताया कि पहले हमारे घर में एसी, गीजर, पंखे और कूलर जैसे उपकरण थे, लेकिन बढ़ते बिजली बिल से हम परेशान थे. अखबारों के माध्यम से हमें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिली. स्थानीय बिजली कार्यालय की मदद से हमने सोलर पैनल लगवाया. अब हमारा बिजली बिल शून्य हो गया है. हम इस योजना से संतुष्ट हैं और प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हैं.

उन्होंने बताया कि सोलर पैनल की स्थापना के दो माह बाद उन्हें 78,000 रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई. पहले उनका मासिक बिजली बिल 2,000 से 2,500 रुपए तक आता था, जो अब पूरी तरह शून्य हो गया है. इससे उनके मासिक खर्च में काफी राहत मिली है.

विकास सोनी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए अन्य नागरिकों से भी अपने घरों में सोलर प्लांट लगाने की अपील की.

ग्रामीण परिवारों को मिली राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में एक परिवर्तनकारी पहल है, जो लाखों घरों के लिए सौर ऊर्जा को सुलभ, किफायती और प्रभावी बनाती है. पर्याप्त सब्सिडी, आसान वित्त पोषण विकल्प और एक सुव्यवस्थित डिजिटल आवेदन प्रक्रिया प्रदान करके, यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि शहरी और ग्रामीण भारत के सभी परिवार न्यूनतम वित्तीय बोझ के साथ स्वच्छ ऊर्जा को अपना सकें.

बिजली की लागत कम करने के अलावा, यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता, पर्यावरणीय स्थिरता और आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही है, जिससे यह भारत के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन का एक प्रमुख स्तंभ बन गई है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट

Also Follow Bharat Express on Youtube

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago