Pakistan-Afghanistan Clash: इस्लामिक मुल्कों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जंग के हालात पैदा हो गए हैं. दोनों देशों में बुधवार शाम को एक बार फिर खूनी झड़पें हुईं, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम गिराए, जवाब में तालिबान ने पेशावर पर ड्रोन अटैक कर दिया. हवाई हमलों में दर्जनों लोगों की मौत होने की खबर है. देर शाम दोनों देशों की हुकूमत के बीच बातचीत हुई और 48 घंटे का सीजफायर लागू कर दिया गया.
अफगानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक में बमबारी की, जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने की खबर है. इन हमलों के बारे में पाकिस्तान ने कहा कि उसकी सेना किसी भी हमले का मजबूती से जवाब दे सकती है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इन हमलों में कंधार प्रांत में तालिबान की चौथी बटालियन और छठी बॉर्डर ब्रिगेड पूरी तरह तबाह हो गई और कई तालिबान लड़ाके और विदेशी लोग मारे गए. हालांकि, अफगान तालिबान ने इन दावों को गलत बताया है.
तालिबान ने पेशावर पर किया ड्रोन अटैक
पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पेशावर में ड्रोन हमला किया. यह हमला एक प्लाजा के कमरे को निशाना बनाकर किया गया था. दावा किया जा रहा है कि इस कमरे का इस्तेमाल खुफिया गतिविधियों के लिए एक सीक्रेट ऑफिस के तौर पर किया जा रहा था.
बातचीत के जरिए हल हों मुद्दे: पाकिस्तान
इन हमलों और जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों देशों ने फिलहाल 48 घंटे के लिए सीजफायर पर सहमति जताई है. रॉयटर्स के मुताबिक, यह सीजफायर भारतीय समयानुसार बुधवार शाम 6:30 बजे से लागू हो गया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि दोनों देश बातचीत के जरिए से मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे.
इससे पहले मंगलवार रात को भी पाकिस्तान सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान के बीच झड़पें हुई थीं. अफगान तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि बुधवार सुबह पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया, जिसमें 12 आम लोग मारे गए और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इसके बाद अफगानिस्तान ने PAK बॉर्डर पर टैंक भेज दिए. पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग (ISPR) ने दावा किया था कि उन्होंने बलूचिस्तान बॉर्डर पर अफगान तालिबान के हमले को नाकाम कर दिया, जिसमें तालिबान के लगभग 15 से 20 मेंबर मारे गए. यह एक हफ्ते के भीतर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच यह तीसरी बड़ी झड़प थी.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…