देश

प्रतापगढ़ के देवेल्दी में तस्कर भाइयों के अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ में नशा तस्करों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को अरनोद उपखंड क्षेत्र के देवेल्दी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तस्कर भाइयों याकूब खान और जमशेद खान के अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया. दोनों भाइयों द्वारा सरकारी चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा कर करोड़ों रुपए की लागत से फार्म हाउस का निर्माण किया गया था.

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार पटवार मंडल नौगामा के राजस्व ग्राम देवेल्दी में खसरा संख्या 260 की करीब दो बीघा से अधिक चरागाह भूमि पर अवैध रूप से फार्म हाउस बनाया गया था. मामले में राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 91 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार पूरी न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण की गई. इसके बाद सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

कार्रवाई के दौरान फार्म हाउस परिसर में बने कई कमरों, बाउंड्री, लेट-बाथ, गार्डन और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा और पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

पहले ड्रग्स फैक्ट्री मामले में हो चुका था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार याकूब खान मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के चिकलाना क्षेत्र में संचालित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री प्रकरण में गिरफ्तार हुआ था, जबकि उसका भाई जमशेद खान रतलाम जिले के पिपलोदा क्षेत्र में एमडी फैक्ट्री मामले में पकड़ा गया था. दोनों आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.

अवैध अतिक्रमण पर लगातार हो रही कार्रवाई

अरनोद तहसीलदार नितिन मेरावत के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के निर्देशन में तस्करों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. देवेल्दी में सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर नियमानुसार हटाया गया है.

ये भी पढ़ें- जमीन हमारी पर हक कहां? 6% प्लॉट मिला, 4% का इंतजार; 26 साल से चक्कर काट रहे ग्रेटर नोएडा के किसान 29 जून को लखनऊ के लिए करेंगे कूच

उल्लेखनीय है कि देवेल्दी गांव में तस्करों की अवैध संपत्तियों के खिलाफ यह तीसरी बड़ी बुलडोजर कार्रवाई है. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा.

भारत एक्सप्रेस के लिए प्रतापगढ़ से संदीप माली की रिपोर्ट

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख

PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…

5 minutes ago

सरकारी नौकरी भी, विदेश यात्रा भी! जानिए किन नौकरियों में मिलती है सबसे ज्यादा फॉरेन पोस्टिंग

Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में टिमटिमाते तारों से सजा Google, जानिये इस डूडल के पीछे का क्या है राज?

Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…

31 minutes ago

दिवाली धमाका! UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर, ऐसे लें फायदा

Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…

45 minutes ago

अगले 8 घंटे मौसम का डबल अटैक…! 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश, 60 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…

1 hour ago