देश

सैफई में नेताजी के अंतिम संस्कार की तैयारी,जानिए इन हस्तियों ने नेताजी के लिए क्या कहा

सड़क से संसद तक का सफर तय करने वाले दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का आखिरी सफर सैफई से शुरु होगा. कल दोपहर करीब 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी. उनके पार्थिव शरीर को मेदांता हॉस्पिटल से सैफई ले जाया जा रहा है. जहां परिवार और तमाम राजनीतिक लोग उनका अंतिम दर्शन करके उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

पीएम ने जताया शोक

उतर-प्रदेश की राजनीति के धुरी मुलायम सिंह यादव की शख्सियत ऐसी थी जिससे विपक्ष के नेता भी प्रभावित होते थे. उनके सभी राजनेताओं से अच्छे व्यक्तिगत संबंध थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए एक के बाद तीन ट्वीट किए… उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा ” मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई. वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे. रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया. उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे”.

 

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रकट की शोक-संवेदनाएं

राष्ट्रपति दौप्रदी मुर्मू ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर अपनी शोक-संवेदनएं प्रकट की हैं.

सोनिया गांधी ने लिखा शोक संदेश

मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक शोक संदेश लिखकर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं.

 

 

सीएम योगी ने जताया दुख

उतर- प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख प्रकट किया है. उन्होंने  अपने ट्वीट करते हुए लिखा. ” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखदायी है। उनके निधन से समाजवाद के एक प्रमुख स्तंभ एवं एक संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना व शोकाकुल परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ. उन्होंने मुलायम सिंह के निधन पर प्रदेश में तीन के राजकीय शोक का भी ऐलान किया है”.

मायावती ने प्रकट की संवेदना

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उतर-प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके उनके प्रति अपनी शोक संवेदना जताई.

लालू प्रसाद यादव ने दी श्रद्धांजलि

सियासत में अपने सबसे पुराने और करीबी साथी मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

4 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

6 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

8 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

24 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

27 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

43 minutes ago