देश

आगरा: ताजगंज के व्यापारी क्यों मांग रहे इच्छा मृत्यु? दुकान बंद करने का भी नोटिस

आगरा – आगरा का ताजमहल यहां के व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है.वजह ये है कि ताजमहल की पांच सौ मीटर के दायरे में सुप्रीम कोर्ट ने व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने का आदेश दिया था.इन हालात से परेशान व्यापारियों ने बैठक की है.ताजगंज में कारोबारियों के व्यवसाय बंद होने के आदेश से एक लाख लोग से ज्यादा प्रभावित हैं. इस संकट की घड़ी में 15 से 20 हजार परिवारों के लिये आफत आ गयी,बेचारे भूखे-प्यासे घूमने के लिये वेबस हो गये है. अगर बेरोजगारी बढ़ेगी तो अपराध भी बढ़ेगा.परेशान व्यापारियों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है.

व्यापारियों ने एक बैठक के बाद मीडिया से बात की जिसमें आरोप लगाया गया कि उनके रोजगार उजाड़े जा रहे है. वह इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे. आगामी आंदोलन की गांधीवादी ढंग से रणनीति बनाई है. ADA ने ताजगंज के कारोबारियों के लिये 17 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया है. मंडलायुक्त भी समय बढ़ाने से इंकार कर चुके है.तब तक के लिए चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. इस आंदोलन में ताजगंज के व्यापारी राष्ट्रपति से अपनी इच्छामृत्यु की मांग करेंगे.

आगे की रणनीति

व्यापारी 10 अक्तूबर को खद्दर भंडार चौराहे से  होते हुए पुरानी मंडी तक कैंडिल मार्च निकालेंगे. 11 अक्तूबर को राष्ट्रपति के नाम 500 मीटर क्षेत्र में व्यावसाय करने वालों के पक्ष में डीएम से अपील की मांग करेंगे.12 अक्तूबर को सभी बाजार बंद करेंगे. 13 अक्तूबर को ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में काला झंडे लगाकर काला दिवस मनाया जाएगा. 14 अक्तूबर को मंडलायुक्त को ज्ञापन कमिश्नर से अपील की मांग करेंगे. 16 अक्तूबर को राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा.  17 अक्तूबर को नोटिस की मियाद खत्म होने पर होगी बैठक. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कारण व्यापारियों ने ताजगंज डवलपमेंट फाउडेंशन के नाम से समिति बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

24 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

1 hour ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

2 hours ago