देश

“ऐसे उत्सव राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं,” विजयादशमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. अपने संदेश में उन्होंने इस पर्व को सत्य, न्याय और धर्म की जीत का प्रतीक बताया, जो भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों की गहरी झलक प्रस्तुत करता है.

देशभर में नवरात्रि का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है और लोगों को सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देता है. ऐसे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, “अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व हमें सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.”

ये उत्सव हमारे सांस्कृतिक वैविध्य को दर्शाते हैं

देश के विभिन्न हिस्सों में विजयादशमी को अलग-अलग रूपों में मनाया जाता है. उत्तर भारत में रावण दहन के साथ यह पर्व भगवान राम की रावण पर विजय की याद दिलाता है, वहीं पूर्वी और दक्षिणी भारत में दुर्गा पूजा के रूप में मां दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध कर लोगों में शांति के संदेश के साथ यह उत्सव मनाया जाता है.

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में इन परंपराओं का उल्लेख करते हुए कहा, “ये उत्सव हमारे सांस्कृतिक वैविध्य को दर्शाते हैं और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं. साथ ही यह पर्व हमें एकजुट होकर देश और समाज के लिए काम करने की प्रेरणा देता है.”

न्याय, समानता और सद्भाव के मूल्य हों सर्वोपरि

राष्ट्रपति ने कामना की कि विजयादशमी का यह पर्व देशवासियों को एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जहां न्याय, समानता और सद्भाव के मूल्य सर्वोपरि हों. उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर एक-दूसरे के प्रति प्रेम, करुणा और भाईचारे की भावना को बढ़ावा दें. उन्होंने कहा, “हमें एक ऐसा देश बनाना है जहां हर व्यक्ति सम्मान और सुरक्षा के साथ आगे बढ़े.”

बता दें कि इस वर्ष विजयादशमी का उत्सव 2 अक्टूबर को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या समेत देश के कई शहरों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.


ये भी पढ़ें: कैबिनेट ने 11,440 करोड़ रुपये की लागत से दालों में आत्मनिर्भरता मिशन को दी मंजूरी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रचिन रवींद्र को प्रमोशनल शूट पड़ा भारी, कैच के चक्कर में कंधा खिसका, सीरीज से हुए बाहर?

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र प्रमोशनल शूट के दौरान चोटिल हो गए. डाइविंग कैच पकड़ने…

3 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में खुली गुंडागर्दी: GNIOT कॉलेज के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में GNIOT कॉलेज के बाहर छात्रों के बीच…

15 minutes ago

कृष्ण हुए रात 12 बजे… तो राधारानी कब जन्मी? राधाष्टमी और राधा जन्माष्टमी में जान लें अंतर

राधाष्टमी पर राधारानी के प्राकट्य समय को लेकर श्रद्धालुओं में खास जिज्ञासा रहती है. वैष्णव…

17 minutes ago

बृजभूषण vs बाबा रामदेव: घी के बाद मिर्च पर घमासान, 50 करोड़ के केस के बाद भी नहीं झुके पूर्व सांसद

Patanjali Controversy: कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि पर घी के बाद…

23 minutes ago

गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, ट्रेन सफर को आसान बनाने के लिए मिलती हैं ये सुविधाएं

प्रेग्नेंसी के दौरान ट्रेन सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे गर्भवती…

43 minutes ago

‘अमेरिका करता है चीन की जासूसी…’ शी जिनपिंग की यात्रा से पहले ट्रंप ने क्यों दिया ऐसा बयान?

Trump on China Spying: शी जिनपिंग की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने…

49 minutes ago