Categories: देश

‘Republic@75’ के थीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू ने World Book Fair 2025 का किया उद्घाटन

शनिवार 1 फरवरी को दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुुर्मू ने विश्व पुस्तक मेले (World Book Fair 2025) का उद्घाटन किया. यह बुक फेयर 1 फरवरी से 9 परवरी तक चलेगा. देश की कई नामी पुस्तक पब्लिकेशन ने इस मेले में अपनी प्रदर्शनी लगाया है. यह पुस्तक मेला संस्कृति और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा का एक भव्य उत्सव होने का वादा करता है. वर्ल्ड बुक फेयर 2025 में  मीडिया जगत भी जुड़ा है. भारत एक्सप्रेस न्युज नेटवर्क बुक फेयर के साथ मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा है.

मेले का थीम: ‘Republic@75’

इस वर्ष के पुस्तक मेले का थीम ‘Republic@75’ है. यह भारत के राष्ट्र-निर्माण, शासन, स्वतंत्रता, समानता और सामाजिक न्याय के मार्ग को दर्शाता है. मेले में लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संविधान में निहित सिद्धांतों को प्रदर्शित किया गया है. मेले में आए विजिटर्स को देश के गणतंत्र के ढांचे और मौलिक अधिकारों के महत्व की गहरी जानकारी मिलेगी.

हर साल लगने वाले इस पुस्तक मेले में कई देश के अलग-अलग राज्यों से लोग बड़े चाव से आते हैं और अपनी पसंद की पुस्तक खरीदते हैं. वहीं राष्ट्रपति  मुुर्मू ने पुस्तक मेले के उद्घाटन के मौके पर किताब पढ़ने की अहमियत पर बात की. उन्होंने लोगों को किताबें पढ़ते रहने की आदत बनाए रखने पर जोर दिया.

किताबें समुदायों के बीच जोड़ने का काम करती हैं

अपने उद्घाटन भाषण में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पढ़ने की आदत परिवर्तनकारी बदलाव लाती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों की किताबें समुदायों के बीच जोड़ने का काम करती हैं, साथ ही आपसी समझ को बढ़ावा देती हैं.

राष्ट्रपति ने बच्चों में पढ़ने के प्रति प्रेम को बढ़ावा देने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया. माता-पिता और शिक्षकों को ऐसी पुस्तकों को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया जो यंग माइंड और अच्छे नागरिक बनने को बढ़ावा देती हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने से उन्हें अपनी क्षमता का पता लगाने और जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद मिल सकती है.


ये भी पढ़ा: क्या है नए और पुराने Tax Slab में अंतर, क्या होता है स्टैंडर्ड डिडक्शन…..कौन सा टैक्स सिस्टम बेहतर..पहले की तुलना में अब कितना बचेगा पैसा…जानिए सबकुछ


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

4 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

4 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

7 hours ago