लिस्बन, 8 अप्रैल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिस्बन में ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ (City Key of Honour) से सम्मानित किया गया. लिस्बन के मेयर कार्लोस मोएदास ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया.
सम्मान प्राप्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने लिस्बन के मेयर और वहां की जनता के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि लिस्बन अपने खुले विचारों, संस्कृति, सहिष्णुता और विविधता के सम्मान के लिए विश्व प्रसिद्ध है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में लिस्बन को तकनीकी बदलाव, नवाचार, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और डिजिटल परिवर्तन के क्षेत्र में अग्रणी बताया. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में भारत और पुर्तगाल के बीच भविष्य में और गहरा सहयोग संभव है.
राष्ट्रपति ने कहा, “पुर्तगाल ऐसा देश है जिसके साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध सदियों पुराने हैं. ये संबंध हमारे दैनिक जीवन पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं.” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत और पुर्तगाल इस वर्ष अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है.
राष्ट्रपति मुर्मू फिलहाल पुर्तगाल और स्लोवाक गणराज्य की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर हैं. यह 25 वर्षों के बाद किसी भारतीय राष्ट्रपति की पुर्तगाल यात्रा है. इससे पहले 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति के.आर. नारायणन ने पुर्तगाल का दौरा किया था. राष्ट्रपति मुर्मू 7-8 अप्रैल तक पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर यात्रा कर रही हैं.
पुर्तगाल दौरे के बाद राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाक गणराज्य की यात्रा करेंगी. यह 29 वर्षों में भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी. 9-10 अप्रैल के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी, प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको और राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष रिचर्ड रासी के साथ बैठकें करेंगी. यह यात्रा भारत और यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण साझेदारों के साथ बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Private Bus Safety Issues: नोएडा एक्सप्रेसवे पर लग्जरी बस में आग लगने की घटना ने…
Mahadev Betting App Controversy: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में CBI ने एक बहुत बड़ी…
कोबरापोस्ट की जांच में दावा किया गया है कि DGGI के पूर्व सुपरिंटेंडेंट रविंदर सिंह…
बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
बिहार के जमुई में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में पुलिस एनकाउंटर और गिरफ्तारियों के बीच…
सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के बाहरी क्षेत्र स्थित उल्देपुर गांव में बड़े पैमाने पर हुए…