आईपीएल

IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, मोईन की जगह स्पेंसर को मौका

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 21वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है.

कोलकाता की टीम में एक बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर मोईन अली की जगह तेज़ गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं लखनऊ ने अपनी पिछली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है.

क्या बोले कप्तान?

टॉस के समय KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे. पिच अच्छी लग रही है और ज्यादा गर्मी भी नहीं है. एक तरफ की बाउंड्री छोटी है, इसीलिए पहले गेंदबाज़ी करना बेहतर होगा. सभी खिलाड़ी इस मैच के लिए उत्साहित हैं. हमें नए सिरे से शुरुआत करनी है और हर कदम सोच-समझकर उठाना है. लोग क्विंटन और सुनील के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन हमें चिंता नहीं है, वे मैच-विनर हैं. मोईन अली की जगह स्पेंसर को शामिल किया गया है.”

वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, “बहुत ज्यादा खुश तो नहीं कहूंगा, लेकिन पिछली बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं. हम सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं. टीम जीत रही है और कप्तान के तौर पर मैं संतुष्ट हूं. हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है.”

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमंदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनीत सिसोदिया

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिचेल मार्श, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी

इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज़ अहमद, मैथ्यू ब्रेट्जके, हिम्‍मत सिंह


ये भी पढ़ें- IPL 2025: ईडन गार्डन्स में होगी टक्कर! KKR का घर में पलटवार या LSG की अदब वाली जीत?


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

5 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

5 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

5 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

6 hours ago