देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा: एम्स देवघर और IIT धनबाद के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) गुरुवार को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आएंगी. इस दौरान वह एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी. इसके साथ ही वह आईआईटी-आईएसएम धनबाद के 45वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार को एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी Draupadi Murmu

इसके बाद वह शुक्रवार को आईआईटी-आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए धनबाद जाएंगी. वे वहां लगभग एक घंटे तक रहेंगी. राष्ट्रपति मुर्मू आईआईटी आईएसएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली दूसरी राष्ट्रपति होंगी. इससे पहले, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 10 मई 2014 को संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई. राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- ‘कांग्रेस को राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं, वोट बैंक-तुष्टिकरण की फिक्र’, राज्यसभा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के झारखंड दौरे को देखते हुए धनबाद हवाई पट्टी क्षेत्र को गुरुवार सुबह 10 बजे से शुक्रवार शाम 6 बजे तक 32 घंटे के लिए ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है. इस दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडर उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और उनके अवकाश को इन दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है.

ट्रैफिक नियमों में किया गया बदलाव

रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के कारण नए ट्रैफिक नियम लागू होंगे. गुरुवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक और शुक्रवार को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेगा, ताकि राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही सुचारू हो सके. आपको बताते चलें, राष्ट्रपति मुर्मू को पहले 10 जून को झारखंड आना था, लेकिन वह दौरा बाद में स्थगित कर दिया गया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

15 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

15 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

1 hour ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

1 hour ago