राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी. जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी.
खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है. जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी. वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी. इसके अलावा इसी दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 जून तक उत्तराखंड (देहरादून) का दौरा करेंगी. इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी.
बताया गया कि 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में स्टाफ क्वार्टरों, अस्तबलों और बैरकों का शिलान्यास करेंगी. 20 जून को वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया एवं स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी. वहीं राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी. राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून, 2025 से जनता के दर्शन के लिए खुले रहेंगे.
20 जून को, राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी एवं मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी. उसी शाम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी.
जानकारी दी गई है कि 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगी.
– भारत एक्सप्रेस
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…