Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

President Droupadi Murmu Uttarakhand Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी. 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है. जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी.

स्वच्छता की मिसाल बने शहर आज होंगे सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार- भारत एक्सप्रेस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार से तीन दिनों के उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी. जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी.

खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है. जन्मदिन के मौके पर वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी. वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी. इसके अलावा इसी दिन राष्ट्रपति राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी.

19 से 21 जून तक देहरादून के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 जून तक उत्तराखंड (देहरादून) का दौरा करेंगी. इस यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति निकेतन में रहेंगी और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी.

एम्फीथियेटर का करेंगे उद्घाटन

बताया गया कि 19 जून को राष्ट्रपति एक एम्फीथियेटर का उद्घाटन करेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में स्टाफ क्वार्टरों, अस्तबलों और बैरकों का शिलान्यास करेंगी. 20 जून को वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोले जाने से संबंधित समारोह में भाग लेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया एवं स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी. वहीं राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी. राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून, 2025 से जनता के दर्शन के लिए खुले रहेंगे.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय सहायता के रूप में मिली 2006.40 करोड़ रुपए की मंजूरी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का जताया आभार

राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी करेंगी दौरा

20 जून को, राष्ट्रपति देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान का भी दौरा करेंगी, जहां वह एक प्रदर्शनी एवं मॉडल स्कूल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन करेंगी और विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी. उसी शाम राष्ट्रपति राजभवन, नैनीताल के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक डाक टिकट जारी करेंगी.

जानकारी दी गई है कि 21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में सामूहिक योग प्रदर्शन में भाग लेंगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest