राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
President Droupadi Murmu 3 Years: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार, 25 जुलाई 2025 को अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए. इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति भवन और प्रेसीडेंट्स एस्टेट में शुरू की गई जनहितकारी पहलों की जानकारी साझा की. इन पहलों का उद्देश्य दिव्यांगजनों (Divyang Accessibility) की सुविधा, डिजिटल सुलभता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना है. राष्ट्रपति ने कहा कि बीते तीन वर्षों में ऐसे कदम उठाए गए हैं, जिनसे राष्ट्रपति भवन और आम नागरिकों के बीच जुड़ाव मजबूत हुआ है.
राष्ट्रपति भवन को दिव्यांगजनों के लिए पूर्ण रूप से अनुकूल बनाने का कार्य प्रमुख उपलब्धि है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान की 50 अनुशंसाओं के आधार पर राष्ट्रपति भवन, अमृत उद्यान और संग्रहालय को पुनः डिज़ाइन किया गया है. यह कदम दिव्यांगजनों के लिए सुगम और समावेशी अनुभव सुनिश्चित करता है. राष्ट्रपति (Droupadi Murmu) ने इस उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह समावेशिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.
राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइटें अब 22 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिससे देश के विविध भाषाई समुदायों को जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके. यह कदम डिजिटल समावेशिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जो भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को सम्मान देता है.
राष्ट्रपति मुर्मु (Droupadi Murmu) ने प्रेसीडेंट्स एस्टेट में आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निलयम, हैदराबाद में निलयम निकुंज, मशोबरा में कैफेटेरिया, स्मृति चिह्न दुकान, स्वागत कक्ष और पुनर्निर्मित जिम का उद्घाटन किया. इसके अलावा, “ई-उपहार सीजन 2” की शुरुआत की गई, जिसमें 250 से अधिक उपहारों की ऑनलाइन नीलामी से प्राप्त आय बच्चों के कल्याण के लिए दान की जाएगी. राष्ट्रपति भवन को मार्च 2027 तक नेट ज़ीरो बनाने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए हैं.
राष्ट्रपति (Droupadi Murmu) ने विश्वास जताया कि भविष्य में और भी नई पहलें शुरू की जाएंगी, जो नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से जोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन अब जनता के लिए अधिक सुलभ और प्रेरणादायक बन गया है.
यह भी पढ़िए: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से झारखंड के 2 दिवसीय दौरे पर, देवघर एम्स और धनबाद IIT के दीक्षांत में लेंगी भाग
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…