राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू.
देश के विभिन्न राज्यों में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं ( Jagannath Rath Yatra) निकाली जा रही हैं. इस विशेष दिवस पर भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं. ओडिशा के पुरी में विश्व की सबसे बड़ी रथ यात्रा निकाली जाती है. इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “पवित्र रथयात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं.”
उन्होंने कहा, “इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथयात्रा की विशेषता है. इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी जगन्नाथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) की शुरुआत होने पर बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट करके बताया, “रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद की मंगला आरती में शामिल होना अपने आप में दिव्य और अलौकिक अनुभव होता है. आज महाप्रभु की मंगला आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया. महाप्रभु सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अच्छी सेहत और शांति समृद्धि की कामना करते हुए लिखा, “श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा ( Jagannath Rath Yatra) के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं. महाप्रभु जगन्नाथ सभी को सुख, अच्छा स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि प्रदान करें. सभी भक्तों को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की शुभकामनाएं. जय जगन्नाथ!”
यह भी पढ़ें- “महाप्रभु हमारे लिए आराध्य भी हैं, प्रेरणा भी हैं, जगन्नाथ हैं, तो जीवन है” पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई
वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जगन्नाथ यात्रा की बधाई दी. उन्होंने इस संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, “ॐ अनंताय जगन्नाथाय नम:. महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पुनीत अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पावन यात्रा जनमानस में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को सहेजने और उसे नया उत्कर्ष प्रदान करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है.”
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलकामना के साथ कहा, “जय जगन्नाथ महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के पवित्र रथ यात्रा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. श्रद्धा, भक्ति और आस्था से ओत-प्रोत यह दिव्य यात्रा हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे, ऐसी मंगलकामना करता हूं.”
-भारत एक्सप्रेस
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…