देश

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जाएंगे कुंभ, जानें किस-किस दिन का है कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए त्रिवेणी संगम जाने की तारीखें सामने आ चुकी हैं.

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 फरवरी को महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जाएंगी जबकि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को जाएंगे जब दिल्ली में विधानसभा के लिए मतदान चल रहा होगा. गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ मेले में स्नान लिए पहुंचेंगे. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 2 फरवरी को महाकुंभ जाएंगी.

ऐसा महाकुंभ करीब 144 साल बाद पड़ा है. इसी वजह से इसे बड़ा ही पुनीत माना जा रहा है. अनुमान है कि इस बार करीब 45 करोड़ लोग इस महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंच सकते हैं. कुंभ मेला 13 जनवरी से शुरू हुआ है. यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. खासतौर पर, महाकुंभ के दौरान शाही स्नान करने से विशेष लाभ मिलने की मान्यता है. इस वजह से इस बार मकर संक्रांति पर पहले शाही स्नान के अवसर पर साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कुंभ में डुबकी लगाई थी.

ज्ञात हो कि इस बार कुल 6 अमृत स्नान हैं. इनमें से 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा और 14 जनवरी को मकर संक्रांति का स्नान संपन्न हो चुका है. अभी चार और अमृत स्नान शेष हैं. इनमें 29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अमृत स्नान हैं.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

18 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

1 hour ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago