देश

PM मोदी द्वारा नवी मुंबई में गोल्ड लाइन मेट्रो का उद्घाटन, इससे महाराष्ट्र के विकास को मिली रफ्तार

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में गोल्ड लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया है. मुंबई मेट्रो लाइन 3 के उद्घाटन पर जापानी दूतावास की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है. भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा कि भारत के विकास में योगदान देना सम्मान की बात है.

भारत में जापान के राजदूत केइची ओनो ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पूर्ण उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए शामिल हुआ, जिसे जापान के ओडीए के माध्यम से समर्थन प्राप्त हुआ. मुंबई और भारत के विकास में योगदान देना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है.”

जापानी एंबेसी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआईसीए) द्वारा प्रदान की गई जापानी आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) के माध्यम से वित्तपोषित मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़ ​​कॉरिडोर), आचार्य अत्रे चौक स्टेशन और कफ परेड स्टेशन के बीच आखिरी खंड के उद्घाटन के साथ 8 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक रूप से पूरी तरह से चालू हो गई.

मेट्रो लाइन के उद्घाटन समारोह में जेआईसीए इंडिया के मुख्य प्रतिनिधि, ताकेउची ताकुरो ने कहा, “मुंबई मेट्रो लाइन 3 का सफल निर्माण बुनियादी ढांचे के विकास में जापान-भारत के बढ़ते सहयोग का प्रमाण है. यह मेट्रो लाइन स्थायी शहरी गतिशीलता का उदाहरण है और मुंबई वासियों के दैनिक आवागमन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.”

नई मेट्रो लाइन से समय और सुविधा दोनों में सुधार

बता दें, लाइन 3 मुंबई की पहली पूर्ण भूमिगत मेट्रो प्रणाली है, जो सीप्ज ​​को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, धारावी, मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और एमआईडीसी सहित प्रमुख स्थलों से होते हुए कफ परेड से जोड़ती है.

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमएमआरसीएल) द्वारा कार्यान्वित इस परियोजना को जापानी ओडीए से 354,132 मिलियन जापानी येन के कुल लोन प्राप्त हुए, जबकि इसकी कुल परियोजना लागत 680,692 मिलियन जापानी येन थी.

अंतिम चरण में 11 नए निर्मित भूमिगत स्टेशन शामिल हैं, जिससे दक्षिण मुंबई के केंद्रीय व्यावसायिक जिले से सीधी कनेक्टिविटी में सुधार हुआ है. पहले, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दक्षिण मुंबई के कफ परेड स्टेशन तक सफर करने में 2 घंटे तक का समय लगता था. हालांकि, मेट्रो लाइन 3 की शुरुआत से यात्रा का समय लगभग 45 मिनट तक कम हो गया.

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने UK पीएम कीर स्टार्मर के साथ एड शीरन-अरिजीत सिंह के शास्त्रीय संगीत का लिया आनंद, देखें VIDEO

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

दो नाल वाली बंदूक…’ आखिर कैसे पेरियार से बगावत कर अन्नादुरै ने बनाई तमिलनाडु की सबसे ताकतवर पार्टी DMK

पेरियार और अन्नादुरै के बीच आजादी के दिन और व्यक्तिगत फैसलों पर हुए मतभेदों ने…

6 hours ago

18 सितंबर को वोटिंग, 19 को नतीजे! डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने उतारे सूरमा, कैंपस में सियासी पारा हाई

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिलेगा,…

6 hours ago

‘हिंदी और उर्दू में सिर्फ लिपि का फर्क…’, Bharat Express के कॉन्क्लेव ‘बज्म-ए-सहाफ़त’ में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय की स्पीच

दिल्ली में भारत एक्सप्रेस के 'बज्म-ए-सहाफ़त' कॉन्क्लेव में ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय ने भाषा…

6 hours ago

SONIPAT : 6 महीने के बच्चे को गोद से छीनकर नोंचता रहा पिटबुल कुत्‍ता, बचाने आई बुआ को भी कर डाला लहूलुहान

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे…

7 hours ago

पाइप उठाते ही कैसे दौड़ गया करंट? मथूरा में करंट लगने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

मथुरा के शेरगढ़ में बोरिंग के दौरान लोहे का पाइप 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन…

7 hours ago