देश

मोहन भागवत का विजयादशमी संबोधन प्रेरणादायक, राष्ट्र निर्माण में देगा नई दिशा- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोहन भागवत का संबोधन प्रेरणादायक है, जिससे पूरे विश्व को फायदा होगा. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “संघचालक डॉ. मोहन भागवत का प्रेरणादायक संबोधन, जिसमें उन्होंने राष्ट्र निर्माण में आरएसएस के समृद्ध योगदान पर प्रकाश डाला व हमारी भूमि में गौरव की नई ऊंचाइयों को हासिल करने की अंतर्निहित क्षमता पर बल दिया, जिससे संपूर्ण विश्व को लाभ होगा.”

इससे पहले, नागपुर के ऐतिहासिक रेशमबाग मैदान में शताब्दी समारोह में बोलते हुए, मोहन भागवत ने राष्ट्र के लिए संघ के दृष्टिकोण और लक्ष्यों को पेश किया व समाज से ऐसा ‘आदर्श’ बनाने का आग्रह किया जो साथी नागरिकों को भारत की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित कर सके. उन्होंने कहा कि भारत को एक महाशक्ति के रूप में उभरने के लिए, व्यक्तिगत और राष्ट्रीय चरित्र, दोनों को मजबूत करना होगा. संघ शाखाओं की भूमिका की व्याख्या करते हुए भागवत ने कहा कि वे मूल्यों और अनुशासन को बढ़ावा देने वाले दैनिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान और गौरव का संचार करते हैं.

पड़ोसी देशों की अस्थिरता पर जताई चिंता

मोहन भागवत ने कहा कि शताब्दी वर्ष में आरएसएस का लक्ष्य ‘व्यक्ति निर्माण’ के कार्य को पूरे देश में विस्तार देना है, जिसमें ‘पंच परिवर्तन’ पहल को स्वयंसेवकों के उदाहरणों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की ओर से अपनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ‘पंच परिवर्तन’ के मूल्य सामाजिक समरसता, पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, आत्म-सम्मान और आत्मनिर्भरता व कानूनी, नागरिक और संवैधानिक कर्तव्यों के पालन पर केंद्रित हैं. भागवत ने पड़ोसी देशों में बढ़ती अस्थिरता पर भी चिंता व्यक्त की और व्यापक जन असंतोष के कारण श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में हुए शासन परिवर्तनों का हवाला दिया.

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी घटनाएं भारत के भीतर सतर्कता और आत्मनिरीक्षण की मांग करती हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली: पीएम मोदी होंगे दशहरा समारोह में शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

4 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

8 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

11 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

33 minutes ago

क्या सच में सोनिया गांधी मिले थे जेफरी एपस्टीन से? जानिए Viral तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…

39 minutes ago