देश

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार (9 सितंबर 2025) को बाढ़ से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब का दौरा करेंगे. वह हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. पीएम मोदी दोपहर लगभग 1:30 बजे हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा पहुंचेंगे, जहां वह अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

पीएम मोदी कांगड़ा में बाढ़ प्रभावित लोगों और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा आपदा मित्र टीम से भी मिलेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 3 बजे पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे.

इसके अलावा पीएम गुरदासपुर जाएंगे, जहां वह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और ज़मीनी स्थिति पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ-साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र टीम से भी बातचीत करेंगे. पीएम मोदी की प्रत्यक्ष समीक्षा का उद्देश्य इस कठिन समय में दोनों राज्यों के लोगों की सहायता के लिए राहत और पुनर्वास प्रयासों की बारीकी से निगरानी करना है.

कल उपराष्ट्रपति पद के लिए होगा चुनाव

वहीं मंगलवार यानी 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव भी होगा. आज मतदान होगा और शाम तक परिणाम आने की संभावना है. एनडीए की ओर से सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. एक दिन पहले नई दिल्ली में सोमवार को एनडीए की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि थिरु सीपी राधाकृष्णन की उम्मीदवारी ने सभी जगह अपार उत्साह पैदा किया है. लोगों का मानना ​​है कि वह एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे, जो अपनी बुद्धिमत्ता और अंतर्दृष्टि से इस पद को समृद्ध करेंगे.

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर कहा कि सांसद आज यानी मंगलवार को सही ढंग से वोट डालें. अगर कोई वोट इनवैलिड होता है तो इससे सही संदेश नहीं जाता कि सांसद वोट सही ढंग से नहीं डाल रहे. एनडीए सांसदों की बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में बैठक की.


ये भी पढ़ें: तीनों सेनाओं के कमांडर्स की कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 15 से 17 सितंबर तक तय होगी सुरक्षा रणनीति


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

भगवंत मान सरकार को झटका! CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच…

22 minutes ago

सिर्फ बातें नहीं, अब कमाई का जरिया बना मोबाइल; पीएम मोदी बोले- गांवों तक पहुंची डिजिटल क्रांति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडिया मोबाइल कांग्रेस' (आईएमसी) 2026 के 10वें एडिशन का उद्घाटन किया.…

27 minutes ago

धरती से सैटेलाइट तक अजेय वीरता की गवाही…! एयर फोर्स डे पर अमित शाह ने नभ प्रहरियों के शौर्य को किया सलाम

भारतीय वायु सेना के 94वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने वायु योद्धाओं…

38 minutes ago