देश

“न्यायपालिका तय नहीं कर सकती है कौन सच्चा भारतीय…”, SC की राहुल गांधी पर टिप्पणी के मामले में प्रियंका गांधी ने दी प्रतिक्रिया

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सेना को लेकर दिए बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए सवाल किया. कोर्ट ने पूछा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो इस तरह की बातें नहीं कर सकते हैं. इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) का पहला रिएक्शन सामने आया है.

Priyanka Gandhi ने कोर्ट तय नहीं कर सकता

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका या जज यह तय नहीं कर सकता है कि कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं. इसके साथ ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का आदर किया है.

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ”कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं—यह तय करना न्यायपालिका या किसी जस्टिस का काम नहीं है. मैं न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए ये बात कह रही हूं. राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का सम्मान किया है. वे हमेशा सेना के प्रति आदर रखते हैं. उनके हर एक भाषण या टिप्पणी में सेना के प्रति आदर स्पष्ट दिखता है.”

“राहुल गांधी का कर्तव्य है सवाल पूछना”

उन्होंने आगे राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा , ”वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना. वे अपना कर्तव्य निभाते हैं, लेकिन जब सरकार जवाब देना नहीं चाहती, तब वो ऐसे हथकंडे अपनाती हैं. सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है. वे सभी से बात करें. कितना मुश्किल है सदन को चलाना, क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? आखिर सरकार एसआईआर पर चर्चा क्यों नहीं करा रही, जब पूरा विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है?”

यह भी पढ़ें- Satyapal Malik Death: किसान का बेटा से जाटों के गार्जियन तक, भारतीय राजनीति के मुखर आवाज थे सत्यपाल मलिक

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से ‘चीन के भारत की जमीन को कब्जे में’ करने वाली टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा था. कोर्ट ने कहा था कि, “अगर वह एक सच्चे भारतीय होते, तो इस तरह की बातें नहीं करते.”

दरअसल राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना को लेकर टिप्पणी की थी. अपने बयान में राहुल ने 9 दिसंबर 2022 को तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का भी जिक्र किया था.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘अपनी पार्टी बनाएंगे, अब JDU का भविष्य खत्म’, JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

Bihar News: JDU से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद अनंत सिंह…

6 minutes ago

कॉफी भी बनाएगा और ठुमके भी लगाएगा! IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ देश का पहला रोबोटिक कैफे; देखें VIDEO

Robotic cafe delhi: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे शुरू हुआ…

9 minutes ago

दिवाली-धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, औंधे मुंह गिरे दाम; चांदी 16 हजार से ज्यादा सस्ती

त्योहारों के मौसम में सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है. मल्टी…

51 minutes ago

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला

IND A vs PAK A: इंडिया और पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026…

53 minutes ago