देश

दिल्ली में नक्सल समर्थन: इंडिया गेट में लगे ‘हिडमा अमर रहे’ के नारे; पुलिस पर किया हमला; 15 लोग गिरफ्तार

Protest In India Gate: कुछ दिनों पहले दिल्ली में हुए ब्लास्ट को लेकर मौलाना मदनी समेत कई लोगों के बयान आ चुके हैं. यह मामला शांत हुआ नहीं था कि अब दिल्ली में नक्सलियों का समर्थन (Naxal Support) होने लगा है. देश की सबसे जानी मानी जगह और दुनिया की नजरों में रहने वाली इंडिया गेट में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन के बहाने नक्सिलियों का समर्थन किया जा रहा है. रविवार को राजधानी में बिगड़ रहे AQI का विरोध करने के लिए कई लोग जुटे. हालांकि, उन्होंने प्रदूषण के बहाने माड़वी हिड़मा (Madvi Hidma) की मौत का विरोध करना शुरू कर दिया. मामले में पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है.

बता दें टॉप नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा (Madvi Hidma) का एनकाउंटर 18 नवंबर को हुआ था. उसे छत्तीसगढ-आंध्रप्रदेश की सीमा पर मुठभेड़ मार गिराया गया था. इनपुट मिलने पर जवान एक्शन में आए तो दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी. जब ऑपरेशन के बाद सर्चिंग चली तो 6 शव मिले थे. इसके बाद खुलासा हुआ कि एनकाउंटर में हिड़मा और उसकी पत्नी भी मारी गई है.

‘हर घर से हिडमा निकलेगा’ (Har Ghar Maadvi Hidma Niklega)

रविवार शाम इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथ में हाल ही सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के पोस्टर थे. इस दौरान प्रदर्शनारियों द्वारा ‘कितने हिडमा मारोगे’, ‘हर घर से हिडमा निकलेगा’ जैसे नारे लगाए गए. प्रदर्शनकारी जब सड़क जाम करने लगे तो पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, इस बीच उन्होंने पुलिसवालों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर उन पर हमला करने की कोशिश की.

पुलिस पर किया हमला

प्रदर्शनकारियों ने आंदोलनस्थल से हटाए जाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर कथित रूप से मिर्च स्प्रे से हमला कर दिया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एफआईआर में पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने और सड़क जाम करने की धाराएं जोड़ी हैं.

ये भी पढ़ें: ‘हाथ जोड़कर प्रार्थना है…’; छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा का नक्सलियों को ऑफर

डीसीपी देवेश कुमार ने की पुष्टि

नई दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला ने कहा कि ऐसा पहली बार इस तरह के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिया, सड़क पर आ गए और वहीं बैठ गए. पुलिस ने उन्हें हटाने की अपील की, क्योंकि उनके पीछे कई एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ फंसे हुए थे और उन्हें इमरजेंसी एक्सेस की जरूरत थी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

23 minutes ago

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

1 hour ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

2 hours ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 hours ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

2 hours ago